Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर खेल-कूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सिमरिया (चतरा)। राकीय अनुसूचित जाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय, सिमरिया में भगवान बिरसा मुंडा के जन्मोत्सव सह जनजातीय गौरव दिवस पर जयंती समारोह, खेल-कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों, जनजातीय समाज के अभिभावकों, प्रधानाध्यापिका, शिक्षक एवं छात्राओं द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के कृतित्व और व्यक्तित्व, देश के प्रति उनके योगदान तथा उलगुलान आंदोलन पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जनजातीय नायकों सिद्धो-कान्हू, तिलका मांझी, चांद-भैरव सहित देश के अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को भी नमन किया गया। कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में छात्राओं ने आकर्षक नागपुरी पारंपरिक नृत्य और गीत प्रस्तुत किए, जिससे विद्यालय परिसर उत्सवमय हो उठा। शिक्षक रामपदारथ सिंह ने जनजातीय समाज के इतिहास, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर सारगर्भित विचार रखे। विद्यालय एवं स्थानीय समुदाय के जनजातीय प्रतिनिधियों करीमन भोक्ता, केशव भोक्ता एवं अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे सभी के बीच गौरव और उत्साह की भावना बढ़ी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्राएं और ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापिका कुमारी सुषमा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में अपनी संस्कृति और परंपरा के प्रति जागरूकता विकसित होती है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका करुणा कुमारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन ज्योति तिर्की ने किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment