चतरा। झारखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर जिले में 11 से 15 नवंबर तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जिला प्रशासन चतरा द्वारा रन फॉर झारखंड कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत समाहरणालय परिसर से होकर कुल्लू मोड़ तक की गई। कार्यक्रम में युवक-युवतियों, आमजन, एनसीसी कैडेट, स्कूली छात्र-छात्राओं, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। दौड़ की शुरुआत स्वस्थ और जागरूक झारखंड के संकल्प के साथ की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे जोश और देशभक्ति के साथ राज्य निर्माण के 25 गौरवशाली वर्षों का संदेश दिया। सभी प्रखंड मुख्यालयों में भी इसी प्रकार रन फॉर झारखंड का आयोजन किया गया, जहाँ स्थानीय युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। जिला स्तरीय दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 15 नवंबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर कई सांस्कृतिक और जनजागरण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
रन फॉर झारखंड में दौड़ा उत्साह, राज्य स्थापना के 25 वर्ष पर उमड़ा जोश

On: November 11, 2025 10:48 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
















Total Users : 1128020
Total views : 2949635