📍 पटना/नई दिल्ली | Digital Desk | News Scale Live
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर बीजेपी शासित राज्यों से 208 पुलिस कंपनियाँ लाई गई हैं, जबकि विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों से एक भी पुलिस बल नहीं भेजा गया।
तेजस्वी ने कहा — “उत्तर प्रदेश से 40 कंपनियाँ, गुजरात से 27, मध्य प्रदेश से 23, असम से 15, महाराष्ट्र से 25, छत्तीसगढ़ से 15, राजस्थान से 10, नगालैंड से 15, मिजोरम और हरियाणा से 8-8, मेघालय से 7, गोवा से 6, त्रिपुरा से 5 और उत्तराखंड से 4 कंपनियाँ भेजी गई हैं। लेकिन झारखंड, बंगाल, कर्नाटक या तमिलनाडु जैसे गैर-बीजेपी शासित राज्यों से एक भी पुलिस बल क्यों नहीं?”
उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम चुनावी निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है और बीजेपी द्वारा चुनावों में “प्रशासनिक हस्तक्षेप” का संकेत देता है।
🔍 चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल
तेजस्वी ने कहा कि बिहार में इस बार 243 विधानसभा क्षेत्रों में से 68% पुलिस ऑब्जर्वर बीजेपी शासित राज्यों से हैं। उन्होंने इसे “चुनावी तंत्र का दुरुपयोग” बताते हुए कहा कि —“पहले सुरक्षा बल केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों से आते थे। लेकिन इस बार चुनाव में बीजेपी राज्यों के पुलिस बलों का प्रभुत्व है। अमित शाह चुनाव में आए हैं तो बेईमानी का काम चल रहा है। बिहार को उपनिवेश नहीं बनने देंगे।”
📊 मतदान डेटा जारी न होने पर भी सवाल
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि पहले चरण के मतदान (6 नवंबर) के चार दिन बाद भी मतदान प्रतिशत का जेंडर-वार डेटा जारी नहीं किया गया है। “पहले तो उसी दिन मैनुअली बताया जाता था कि महिलाओं और पुरुषों ने कितना मतदान किया। अब डेटा क्यों छिपाया जा रहा है? क्या यह मतदाताओं को भ्रमित करने की कोशिश नहीं है?” उन्होंने मांग की कि चुनाव आयोग तुरंत मतदान डेटा सार्वजनिक करे ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
🗣️ पीएम मोदी और बीजेपी पर सीधा हमला
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर करारा प्रहार किया। “प्रधानमंत्री मोदी अपनी रैलियों में गाने गा रहे हैं। पता नहीं कौन सी वेब सीरीज़ देख रहे हैं। उन्हें बीजेपी नेताओं का भ्रष्टाचार नहीं दिखता — सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल, मंगल पांडेय — क्या इन सबकी जांच नहीं होनी चाहिए?” तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी अपराधियों को संरक्षण दे रही है और साफ-सुथरी राजनीति की बात सिर्फ दिखावा है। “पीएम ने दुर्दांत अपराधियों के साथ मंच साझा किया। क्या उन्हें हुल्लास पांडेय, मनोरमा देवी, आनंद मोहन, अनंत सिंह साधु-महात्मा लगते हैं?”
🌾 महागठबंधन की सरकार बनी तो बिहार बनेगा ‘नंबर-1 राज्य’
भविष्य की योजनाओं का ज़िक्र करते हुए तेजस्वी ने कहा —“14 नवंबर के बाद बिहार देश का नंबर-1 राज्य बनेगा। हर जिले में खाद्य उद्योग, एजुकेशनल सिटी, आईटी हब, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनेंगे। कोई बिहारी अब बाहर रोज़गार के लिए नहीं जाएगा।”
🗓️ चुनाव कार्यक्रम, पहला चरण मतदान: 6 नवंबर दूसरा चरण मतदान: 11 नवंबर मतगणना: 14 नवंबर
तेजस्वी यादव के आरोपों के बाद अब सबकी निगाहें चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया और सुरक्षा बलों की तैनाती के औचित्य पर टिकी हैं।





















Total Users : 936565
Total views : 2688014