Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने करायी जिला कराटे सह सिलंबम चैंपियनशिप का शुभारंभ, कहा महिलाओं और बच्चों को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट सीखना जरूरी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रिपोर्ट: News Scale LIVE – ब्यूरो पारस कुमार इंद्र गुरु संवाददाता लोहरदगाः जे.एम.एस. स्कूल हरमू, लोहरदगा में लोहरदगा जिला कराटे सह सिलंबम चैंपियनशिप का भव्य आयोजन लोहरदगा जिला कराटे संघ के तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लोहरदगा के डीडीसी एवं आईएएस अधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री शेखावत, संरक्षिका एडवोकेट सुषमा सिंह, अध्यक्ष सेंसाई जगनंदन पौराणिक, उपाध्यक्ष सेंसाई कयूम खान तथा सचिव सह टेक्निकल डायरेक्टर श्रवण साहू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात डीडीसी श्री शेखावत ने चैंपियनशिप मैच का शुभारंभ करवाया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में हर महिला और बच्चे को आत्मरक्षा हेतु मार्शल आर्ट का ज्ञान अनिवार्य है। यह न केवल शारीरिक बल बल्कि आत्मविश्वास और मानसिक संतुलन भी प्रदान करता है। सभी को मार्शल आर्ट के साथ योग का नियमित अभ्यास भी करना चाहिए। कार्यक्रम में लातेहार से आए ऑफिशल्स और लोहरदगा के विभिन्न डोजो के प्रशिक्षकों की देखरेख में प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। प्रतियोगिता में लोहरदगा डोजो ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। वहीं सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल, जी.को चट्टी को द्वितीय स्थान और डीएवी पब्लिक स्कूल, लोहरदगा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।कार्यक्रम के दौरान ऑल इंडिया काता चैंपियन अनमोल साहू ने अपने बेहतरीन काता प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध किया, वहीं श्रेय साहू और सीमा खातून ने सिलंबम की तलवारबाजी कला से अतिथियों का स्वागत किया।मौके पर संरक्षिका एडवोकेट सुषमा सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में अनुशासन, आत्मबल और राष्ट्रभक्ति की भावना प्रबल होती है। सेंसाई जगनंदन पौराणिक ने कहा कि लोहरदगा के युवा अब राष्ट्रीय स्तर पर कराटे में अपनी पहचान बना रहे हैं, यह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। वहीं सेंसाई कयूम खान ने कहा कि कराटे आत्मरक्षा की कला ही नहीं, बल्कि यह जीवन में आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ सिखाता है। कार्यक्रम में खिलाड़ियों के साथ अभिभावक, शिक्षक एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment