रिपोर्ट: News Scale LIVE – ब्यूरो पारस कुमार इंद्र गुरु लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बैजनाथ प्रसाद अग्रवाल बी डिविजन क्रिकेट लीग का फाइनल मैच आज बीएस कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया इस लीग के स्पॉन्सर दिनेश कुमार अग्रवाल थे जिसमें सीटीसी येलो ने यूथ सेंटर को 103 रनों से पराजित कर फाइनल मैच का खिताब अपने नाम किया।
टॉस जीतकर पहले खेलते हुए सीटीसी येलो ने निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 226 रनों का स्कोर खड़ा किया टीम की ओर से सुशांत कुमार साहू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 103 रनों की परी खेली जिसमें उन्होंने 10 चौक लगाया शीर्ष ने 23 और मोहित ने 24 रन का योगदान दिया यूथ सेंटर की ओर से गेंदबाजी करते हुए गोलू राज ने 1रवि ने 1 पीयूष ने 1 और परवेज अंसारी ने 3 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलते हुए यूथ सेंटर की टीम 30.2 ओवर में 125 रन बनाकर ऑल आउट हो गई टीम की ओर से शिखर गुप्ता ने 28 मोहम्मद सिराज ने 21 तथा जयप्रकाश ने 18 रनों का योगदान दिया गेंदबाजी करते हुए आयुष कुमार ने 3 विकेट दीपक कुमार 2 विकेट तथा नयन राज ने 2 विकेट लिया। मैच के उपरांत भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में जिले के उप विकास आयुक्त,एसडीपीओ वेदांत शंकर बीएस कॉलेज के प्राचार्य शशि कुमार गुप्ता क्रिकेट एसोसिएशन के आलोक राय, भास्कर दास गुप्ता, विशाल महेंद्रु, रथीन्द्र नाथ राय,प्रवीन कुमार प्रसाद,ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया.इस अवसर पर अमित कुमार, जयजीत चौबे ,मुकेश दुबे,सरोज प्रजापति,दुर्गा प्रजापति दिनेश अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, दिनेश पांडे,लखन राम मांझी मोहम्मद जबारुल अंसारी,संदीप मिश्रा,मनीष,रोहन शयाम आदि उपस्थित थे। बेस्ट बॉलर सीटीसीएलओ के आयुष कुमार सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज यूथ सेंटर के जयप्रकाश सर्वश्रेष्ठ फील्डर यूथ सेंटर के राहुल लोहारा तथा मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार सीटीसी येलो के अभिमन्यु यादव को दिया गया आज के फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुशांत कुमार साहू को उनकी 103 रन की बेहतरीन पारी के कारण दिया गया इसके अलावा सभी खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट तथा अंपायरों को भी पुरस्कृत किया गया विजेता टीम को 5100 का नगद पुरस्कार तथा विजेता टीम को ₹3100 का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया अपने उद्बोधन में जिला के उप विकास आयुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि आपको इतनी अच्छी सुविधा दी जा रही है उसके बदले अच्छी तरह से खेल के राज्य टीम में अपना स्थान बनाएं और आगे बढ़े साथ ही साथ उन्होंने क्रिकेट या कोई भी विकास के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कही उन्होंने आलोक कुमार राय तथा जिला क्रिकेट लीग के संयोजक अमित कुमार तथा जयजीत चौबे को भी इतने सफल आयोजन के लिए बधाई दी। बी एस कॉलेज का प्राचार्य शशि कुमार गुप्ता ने क्रिकेट एसोसिएशन के सभी खिलाड़ियों तथा पदाधिकारीयों को इतनी शानदार आयोजन के लिए धन्यवाद दिया सीडीपीओ वेदांत शंकर ने भी इस सफल आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा की मंच का संचालन आकाश कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन भास्कर दास गुप्ता ने किया।

















Total Users : 1128020
Total views : 2949636