Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ए डिविजन क्रिकेट लीग का शुभारंभ कुल 8 टीमें ले रहे है भाग

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

संवाददाता पारस कुमार इंद्र गुरु 

ए डिविजन क्रिकेट लीग का शुभारंभ लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित ए डिवीजन क्रिकेट लीग का शुरूआत आज बी.एस.कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में लोहरदगा जिला के एसपी सादिक अनवर रिजवी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। ज्ञातव्य है कि ए डिविजन लीग में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही है प्रत्येक ग्रुप से दो टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी तथा फाइनल मैच 22 नवंबर को खेला जाएगा। उद्घाटन मैच में डायमंड क्रिकेट क्लब ने कुड़ू राइडर को 7 विकेट से पराजित किया।

निर्धारित 40 के मैच में टॉस जीतकर कुडू राईडर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया कुड़ू राइडर की टीम 35.4 ओवर में 186 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से शुभम कुमार 40 विशेष कुमार 18 तथा राहुल लोहरा ने 39 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए अमन कुमार ने 3 आशुतोष ने 2 तथा जलेश्वर मुंडा ने 4 विकेट प्राप्त किया।

जवाबी पारी खेलते हुए डायमंड क्रिकेट क्लब लोहरदगा ने 37.4 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीत लिया टीम की ओर से आशुतोष शर्मा 50 गौरव कुमार चौहान 54 तथा कृष्णा साइन ने 33 रनों का योगदान दिया कुड़ू की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुदर्शन ने दो विकेट तथा राहुल लोहरा ने एक विकेट लिया। आज के प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार आशुतोष शर्मा को दिया गया। इसके पूर्व उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आप जिला लीग को पूरे मनोयोग से खेलें इसी लीग के बेसिस पर आपका चयन जिला टीम में होगा इसके बाद आप राज्य टीम का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं तथा अपने शहर और राज्य का नाम रोशन कर सकते हैं उन्होंने लोहरदगा के क्रिकेट स्टेडियम की तथा इंफ्रास्ट्रक्चर की जमकर तारीफ की इस अवसर पर भास्कर दास गुप्ता, आलोक राय,राथीन्द्र नाथ राय, दुर्गा प्रजापति, सरोज प्रजापति ,अमित कुमार तथा जयजीत चौबे आदि उपस्थित थे आज के मैच के अंपायर थे विराट एवं हिमांशु रंजन।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment