भंडरा। प्रखंड के लाल बहादुर शास्त्री खेल मैदान में चल रहे पांच दिवसीय आदिवासी मुलवासी सद्भावना फुटबाल टूर्नामेंट का बुधवार के समापन हो गया। फाइनल मुकाबला संस्कार वर्ल्ड एकेडमी पलमी बनाम केएफसी खवाटोली के बीच खेला गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधान सभा अध्यक्ष व भाजपा नेता दिनेश उरांव एवं विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी रवि रंजन एवं मुखिया इंद्रदेव उरांव मुख्य रूप से उपस्थित थे। फाइनल मैच का शुभारंभ उपस्थित अतिथियो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल कीक मारकर किया। इस मौके पर उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि जीवन में खेल एक महत्वपूर्ण अंग है। खेल से मनुष्य को शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक एवं बौद्धिक विकास की वृद्धि होती है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को खेल को एक कैरियर के रूप में लेने के लिए प्रेरित किया। अतिथियों ने विजेता टीम को हजार रूपये नगद, खस्सी,टॉफी, शील्ड एवं उपविजेता टीम को रूपये नगद ट्रॉफी व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शशिकांत उरांव, कर्मा उरांव, अरविंद उरांव, बैजू साहू , कैलाश उरांव , पंकज उरांव , अमित उरांव सहित खेल प्रेमी मौजूद थे।
जीवन में खेल एक महत्वपूर्ण अंग है—दिनेश उरांव
By Anita Kumari
On: November 5, 2025 10:30 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
















Total Users : 1128018
Total views : 2949632