Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

टूर्नामेंट न सिर्फ खिलाड़ियों के लिए बल्कि दर्शकों के लिए भी होगा यादगार, अभिनव सिद्धार्थ

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सांसद सुखदेव भगत प्रीमियर लीग का करेंगे उद्घाटन

लोहरदगा: जिले में खेल प्रेमियों के लिए एक सुनहरा अवसर आने वाला है। जिले में पहली बार राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट की तर्ज पर लोहरदगा प्रीमियर लीग 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य टूर्नामेंट की शुरुआत 3 नवंबर से ऐतिहासिक नदिया ग्राउंड में होगी। जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित यह लीग जिले में फुटबॉल खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

फुटबॉल कमिटी ने टूर्नामेंट की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस लीग की सबसे खास बात यह है कि इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी स्थानीय प्रतिभाओं के साथ मैदान में उतरेंगे। विदेशी खिलाड़ियों की मौजूदगी दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र होगी।आयोजन समिति के संयोजक अभिनव सिद्धार्थ भगत ने नदिया ग्राउंड पहुंचकर सभी तैयारियों का जायजा लिया और बताया कि लोहरदगा में इस तरह का आयोजन पहली बार हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट न सिर्फ खिलाड़ियों के लिए बल्कि दर्शकों के लिए भी एक यादगार अनुभव साबित होगा।इस रोमांचक फुटबॉल लीग में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी जिनमें लोहरदगा लायन, सेन्हा स्टॉलियंस, भंडरा बुल्स, कैरो काइनेटिक, टाउन टाइटंस, पेशरार पैंथर्स, किस्को किंग्स और कूडू नाइट्स शामिल हैं।अभिनव सिद्धार्थ भगत ने कहा कि लीग का उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच प्रदान करना है ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सकें। पूरे जिले में इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है और खेल प्रेमी बेसब्री से टूर्नामेंट के आगाज का इंतजार कर रहे है। लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद श्री सुखदेव भगत 3-11-25 से प्रारंभ होने वाले लोहरदगा प्रीमियर लीग का करेंगे उद्घाटन ।इस कार्यक्रम में जिला के प्रशासनिक पदाधिकारी, सामाजिक, राजनीति कार्यकर्ता, खिलाड़ीगंण के साथ-साथ अन्य जिलों के अतिथि भी उपस्थित रहेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment