Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दो बालिकाओं का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन, राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड के हूरनाली पंचायत के कान्हुखाप गांव की दो बालिकाओं ने राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया है। यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से 1 नवम्बर 2025 तक मोराबादी, रांची में आयोजित हुई थी। इन दोनों छात्राओं कृ कांति कुमारी और सोनी कुमारी कृ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन सुनिश्चित किया। कांति कुमारी ने गोला फेंक (शॉट पुट) स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता, जबकि सोनी कुमारी ने 400 मीटर और 600 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल किया। दोनों छात्राएं पूर्व में उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय लेपो में अध्ययनरत थीं। एक वर्ष पूर्व विद्यालय के शिक्षकों के प्रयास से उनका चयन हजारीबाग आवासीय विद्यालय में हुआ था, जहां उन्होंने लगातार मेहनत और अभ्यास के बल पर यह सफलता अर्जित की। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक अबोध राम ने बताया कि दोनों बालिकाओं का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना पूरे विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा, हमारा प्रयास रहेगा कि इस क्षेत्र की और भी बेटियां राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं। कांति और सोनी ने यह साबित किया है कि लगन और मेहनत से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र प्रसाद सहित सभी शिक्षकों ने दोनों छात्राओं को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment