Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

वित्तीय समावेशन के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक की विशेष पहल, क्षेत्रीय निदेशक ने पंचायत में समावेशन शिविर का किया दौरा

On: October 24, 2025 8:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा/सिमरिया। जन-जन को वित्तीय एवं बैंकिंग सुविधाओं तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने तथा संबंधित खातों में पुनः केवाईसी करने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक और वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से एक अभिनव पहल के रूप में इस वर्ष 1 जुलाई से 30 सितंबर तक देश भर के समस्त ग्राम पंचायतों में सघन वित्तीय समावेशन संतृप्तिकरण अभियान चलाया गया जिसे 31 अक्टूबर 2025 तक विस्तारित किया गया है। इसी क्रम में 24 अक्टूबर 2025 को चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड अंतर्गत बानासाड़ी पंचायत में वित्तीय समावेशन एवं पुनः केवाईसी हेतु शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय रिज़र्व बैंक, झारखंड के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन प्रसाद सिंह उपस्थित रहें। शिविरों के संचालन का निरीक्षण करते हुए उन्होंने बैंक पदाधिकारियों एवं बैंकिंग संवाददाताओं (बीसी) से शिविर के आयोजन एवं पुनः केवाईसी संबंधी प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने बैंक अधिकारियों से शिविर एवं बैंक शाखा व बीसी नेटवर्क के ज़रिये पुनः केवाईसी संबंधी सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने और कृषिकर्म के समय के आलोक में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यथासंभव देर शाम तक शिविरों का आयोजन करने हेतु आह्वान किया। क्षेत्रीय निदेशक ने राज्य स्तर पर अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु बैंकों के लिए जन-गण-मन पर आधारित प्रेरणादायक सूत्रमंत्र प्रदान कर उनसे संकल्पबद्ध सतत समर्पण का आह्वान किया। उन्होनें बताया कि जन अर्थात जनता, जिसके हित में यह महान अभियान चलाया जा रहा है, एवं जन-जन तक बैंकिंग व वित्तीय सुविधाओं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही इसका उद्देश्य है। गण’ अर्थात बैंकिंग व्यवस्था से जुड़े गणमान्य अधिकारियों की इस अभियान में सक्रिय भागीदारी जहां सभी के लिए उत्प्रेरक सिद्ध होगी, वहीं उनके द्वारा प्रगति की सतत समीक्षा अभियान को और गतिशील करेगी। मन का आशय है कि पूरी निष्ठा, समर्पण और मनोयोग से ये प्रयास किये जायें। इस तरह ‘जन-गण-मन’ का यह सम्मिलित प्रतिबद्ध प्रयास अवश्य ही इस महान जन अभियान की सफलता सुनिश्चित करेगा। क्षेत्रीय निदेशक ने शिविर में उपस्थित प्रतिभागियों से भी संवाद किया एवं पुनः केवाईसी संबंधी इस अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी पात्र खाताधारक इस शिविर का लाभ उठायें तथा समय पर पुनः केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करें। कार्यक्रम में उपस्थित वाणिज्यिक बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं, डिजिटल लेन-देन, आरबीआई ओम्बड्समैन योजना तथा जनता के व्यापक वित्तीय हित से जुड़ी अन्य अनेक योजनाओं (जैसे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, स्टैंड-अप इंडिया आदि) पर जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर खिरोद चंद्र साहू, उप आंचलिक प्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया, भोला दानी, क्षेत्रीय प्रबंधक, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, डीडीएम नाबार्ड, डीपीएम जेएसएलपीएस, अग्रणी जिला प्रबंधक, मुख्य प्रबंधक, सबीआई, आरएसईटीआई निदेशक एवं पंचायत मुखिया के अतिरिक्त बानासाड़ी में उपस्थित कई बैंकों के शाखा प्रमुख तथा कुल 23 बैंकिंग प्रतिनिधि, सीएफ़एल सदस्य भी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अगवा किशोरी को पुलिस ने कराया मुक्त, दुष्कर्म का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

अवैध संबंध का राज खुलने पर बहू ने प्रेमी संग की सास की हत्या, पोस्टमार्टम में खुला राज

8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 9 और 23 अप्रैल को होगा मतदान – 4 मई को नतीजे

5 राज्यों और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की घोषणा, अप्रैल में मतदान – 4 मई को आएंगे नतीजे

दो पत्नियों के विवाद से टूटा युवक, पेड़ से लटकता मिला शव — गांव में सनसनी…

भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने पर कैलाश राम चंद्रवंशी का हुआ सम्मान

नव संवत्सर और चैत्र नवरात्र पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करेगा समग्र ब्राह्मण परिषद्

हस्तशिल्प विकास व काष्ठ कला प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, महिला शिल्पकारों को मिला प्रमाणपत्र

वन अधिकार अधिनियम के तहत ग्राम सभा आयोजित, ग्रामीणों ने पौधारोपण रोकने की मांग उठाई

पिंडारकोण गांव में मोबाइल टॉवर की मांग, विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

जीपीएल प्रीमियर लीग सीजन-3 का समापन, सिंदुआरी फाइटर बनी चौंपियन

एनडीपीएस मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ पुलिस ले जाएगी ट्रांजिट रिमांड पर

Leave a Comment