Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

मां की गला काटकर बेटे ने ही कर दी निर्मम हत्या…

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दीपावली के त्योहार की खुशियों के बीच, चंडीगढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सोमवार को सामने आई। जहां एक बेटे ने अपनी ही मां की चाकू से गला काटकर निर्मम हत्या कर मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान सेक्टर 40 निवासी सुशीला नेगी 39 वर्ष के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के बरसो भटौली की रहने वाली बताई जा रही है और सेक्टर 40 में अपने बेटे के साथ रह रही थीं। घटना दीपावली के दिन सोमवार सुबह की है। पड़ोसियों ने घर के अंदर से महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर जब पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, तो गेट अंदर से बंद था और किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद, कुछ पड़ोसी छत के रास्ते से घर के अंदर पहुंचे तो अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। सुशीला नेगी का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। इसके बाद पड़ोसियों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस के शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी बेटा मानसिक तौर पर परेशान बताया जा रहा है। वहीं पुलिस आरोपी बेटे की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र की पवित्रता को रौंदा है: मॉक पार्लियामेंट में नेहा बोरा का जोरदार हमला, CEC के खिलाफ महाभियोग की मांग

खेत की मेड़ पर मिला नवजात, पास में मिली पूजा-पाठ की सामग्री

सुरक्षित बचपन अभियान: बुनियादी और मध्य विद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर, बच्चों को बताए गए अधिकार

कोल परियोजना में 3 नवंबर से अनिश्चितकालीन कोल ट्रांसपोर्टिंग ठप करने की घोषणा, रैयतों ने जीएम को सौंपा पत्र

तीन साल से खराब पड़ा ट्रांसफार्मर, एक के भरोसे पूरा गांव; लो वोल्टेज से हजारों ग्रामीण परेशान

एकमात्र हाई स्कूल में सिर्फ दो शिक्षक, मैट्रिक परीक्षा देंगे 60 विद्यार्थी; डीसी से मांगे गए शिक्षक

Leave a Comment