Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा का गंभीर आरोप, कांग्रेस ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, 600 वोटर फर्जी मतदाताओं की शिकायत, उपायुक्त से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग

On: October 15, 2025 11:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। जिले के हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र के ख़ुटीकेवाल पंचायत में बूथ 62, 63 और 64 में मतदाता सूची में फर्जीवाड़े का गंभीर आरोप कांगेस ने लगाया गया है। हंटरगंज प्रखंड कांग्रेस कमिटी के पांडेपुरा मंडल अध्यक्ष कमेंद्र कुमार सिंह ने उपरोक्त मामले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी निखिल गौरव कमान कच्छप को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बूथ 62, 63 और 64 में लगभग 600 बाहरी व्यक्तियों के नाम फर्जी तरीके से जोड़ने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस कमिटी ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 का हवाला देते हुए कहा है कि उपरोक्त कार्य धारा 17 और 18 को पूर्ण रूपेण उल्लंघन करती है, धारा 17 के अनुसार कोई भी व्यक्ति एक से अधिक मतदाता सूची में अपना नाम नहीं जुड़वा सकता है, वही धारा 18 के तहत निर्वाचन क्षेत्र में एक ही व्यक्ति का दो बार नाम दर्ज करना अवैध है। इसके अतिरिक्त यदि कोई व्यक्ति जानबूझ कर यदि दो पहचान पत्र बनाएं तो यह फर्जीवाड़ा एवं अपराध की श्रेणी में आता है। इधर मतदान केंद्र संख्या 63 की बीएलओ रीना देवी ने आरोप को सिरे से खारिज़ करते हुए बताया कि इस मामले में एक महीना पूर्व ही मतदाता गहन पुनरीक्षण में सभी का नाम हटा दिया है। इधर कांग्रेस नेताओं ने उपायुक्त से तत्काल संज्ञान लेते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस के नाक के नीचे 1 करोड़ की लूट: थाने से चंद कदम की दूरी पर व्यापारी से छीना 1 किलो सोना!

78 साल बाद भी पांच गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

नो इंट्री उल्लंघन और रैश ड्राइविंग पर प्रशासन सख्त, दो वाहन ब्लैकलिस्ट

दो सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

चार माह से लापता वृद्ध को हंटरगंज पुलिस ने सकुशल किया बरामद

नवनियुक्त एसपी अनिमेष नैथानी ने थाना का किया निरीक्षण

रेलवे निर्माण कार्य में लापरवाही से कई गांवों की बिजली ठप, ग्रामीणों ने काम कराया बंद

दर्दनाक सड़क हादसा: वायु सेना के जवान की दुखद मौत, ढाई महीने की बेटी से मिलने छुट्टी पर आए थे घर!

सनसनी: लापता 3 युवाओं के नदी में मिले शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया गुमराह करने का गंभीर आरोप!

बारात का विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला: उग्र भीड़ ने की मारपीट, 3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार! | Viral Video

गौ माता के सम्मान में पूरा भारत वर्ष मैदान में – जिला प्रमुख अशोक त्रिपाठी

Leave a Comment