चतरा। उत्तरी वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल मीणा के निर्देशानुसार, प्रतापपुर वन क्षेत्र पदाधिकारी अजीत कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड-बिहार की सीमा पर संचालित 6 अवैध आरा मिलों को ध्वस्त कर दिया। अभियान प्रतापपुर, कुन्दा, हंटरगंज, राजपुर प्रक्षेत्र के साथ बिहार के इमामगंज और शेरघाटी वन प्रक्षेत्र अधिकारियों द्वारा यह संयुक्त रुप से चला गया। टीम ने पकड़ी, सलाईया और केवलडीह सहित कई स्थानों पर छापेमारी की। झारखंड के पेड़ो की कटाई का कार्य में बिहार के तस्कर काफी सक्रिय हैं। इस दौरान जेसीबी मशीनों और आधुनिक उपकरणों की मदद से अवैध मिलों को नष्ट किया गया गया। कार्रवाई में कई प्रजातियों की बहुमूल्य कुल 9 ट्रैक्टर लकड़ी जब्त कर इमामगंज वन क्षेत्र कार्यालय भेजी गई। वन क्षेत्र पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह अभियान चलाया गया। सूचना मिल रही थी कि सीमा क्षेत्र में लंबे समय से अवैध आरा मिलें चल रही हैं, जो जंगलों को तेजी से उजाड़ रही थीं। उन्होंने कहा कि वन विभाग आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रखेगा ताकि जंगलों की अवैध कटाई पर पूरी तरह रोक लग सके।
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 अवैध आरा मिल को किया ध्वस्त, हरियाली पर वार करने वालों पर गिरी गाज, पेड़ों की अवैध कटाई पर सख्त वन विभाग

On: October 15, 2025 11:08 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 936565
Total views : 2688014