जिला बैडमिंटन एसोसिएशन लोहरदगा के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय बालक एवं बालिका संवर्ग के अंडर-11 तथा अंडर-13 सिंगल्स एवं डबल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट सह चयन प्रतियोगिता का आयोजन एम.एल.ए. महिला महाविद्यालय के इंडोर कोर्ट में किया गया।कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा ने पुरस्कार वितरण समारोह में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस राज्य स्तरीय आयोजन में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक और खूबसूरत मैच देखने को मिले। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में प्रतिस्पर्धा और खेल भावना का विकास होता है। खेल में लक्ष्य बनाना अनिवार्य है, इसके बिना उपलब्धि नहीं प्राप्त किया जा सकता है, अर्थात लक्ष्य बनाएं और कड़ी मेहनत करें। सफलता अवश्य मिलेगी। सफल आयोजन के लिए जिला बैडमिंटन एसोसिएशन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है, इनका प्रयास रहता है कि खेल को कैसे बढ़ावा मिले। इन्हीं के मार्ग निर्देशन में मैं भी बैडमिंटन खेलना सीखा और प्रशासनिक संवर्ग में राज्य स्तर पर रनर हुआ। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर गणेश प्रसाद ने विचार व्यक्त करते हुए बतलाया कि यह उम्र सीखने का है, इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। राज्य स्तर पर सफल प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे हमारी शुभकामना आपके साथ है। पुरस्कार वितरण समारोह में खेलप्रेमी, अभिभावक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित थे, जिनमें जिला खेल पदाधिकारी उपवन बड़ा, सचिव मुरारी गोस्वामी, कोषाध्यक्ष नसीम अख्तर, सह सचिव रंजीत कुमार साहू, सदस्य अरुण राम, दुबराज यादव, गणेश पांडे सहित अन्य सम्मानित अतिथि शामिल थे।प्रतियोगिता के सफल संचालन में रेफरी वसीम अकरम, अंपायर वाहिद अंसारी और रंजीत कुमार साहू, सचिव मुरारी गोस्वामी, कोषाध्यक्ष नसीम अख्तर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।टूर्नामेंट आयोजन के दूसरे दिन इस प्रतियोगिता में बालिका सिंगल्स अंडर 11 में विजेता नंदिता गोप धनबाद, उपविजेता ज्योति सरकार धनबाद, बालिका डबल्स अंडर 13 में विजेता आशिता एवं नम्रता टोप्पो रांची, उपविजेता प्रतिष्ठा कुमारी एवं वर्तिका राज दुमका, तथा बालक डबल्स अंडर 13 में विजेता मनप्रीत प्रजापति एवं प्रिंस कुमार गोड्डा, उपविजेता डी राजवीर एवं वैभव कृष्ण गिरिडीह हुआ।
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन लोहरदगा के तत्वावधान में सिंगल्स एवं डबल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट सह चयन प्रतियोगिता का आयोजन
By Anita Kumari
On: October 14, 2025 10:49 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1127943
Total views : 2949541