Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सड़क दुर्घटना में युवक कि मौत, मुआवजे को लेकर घंटों रहा सड़क जाम

On: May 17, 2023 7:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा/हंटरगंजः जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के डुमरी खुर्द गांव निवासी भुनेश्वर यादव के 24 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र यादव की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। जिससे आक्रोशित ग्रामीणो ंने बुधवार को डुमरी खुर्द के पास एनएच 22 को जाम कर दिया। पुलिस प्रशासन द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद अका्रेषित लोगों को समझाा बूझाा कर जाम हटवाया। मिली जानकारी के अनुसार एनएच 22 हंटरगंज डोभी मुख्य मार्ग स्थित नागर तेतरिया छेछी मंझार के समीप हाईवा के चपेट में आने से मंगलवार देर रात युवक की मौत हो गई। परिजनों का अरोप है कि युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी और पुलिस ने बिना बताए शव को उठाकर चतरा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिससे आक्रोशित लोगों ने विरोध में हंटरगंज के डुमरी के पास एनएच 22 को दो घंटों तक जाम कर रखा। पुलिस इस्पेक्टर प्रमोद पांडेय एवं सीओ मिथिलेश कुमार के द्वारा उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिए जाने पर जाम हटाया गया। वहीं मृतक के परिजनों को चटनीया माईंस के हाईवा मालिक के द्वारा 50 हजार रुपये दाह संस्कार के लिए आर्थिक सहयोग दिया गया। जबकि 50 हजार रुपए क्रिया कर्म के लिए दिये जाने की बात कही। घटना के संबंध में बताया गया कि मृतक युवक मंगलवार शाम अपना ससुराल नावाडीह पनारी जाने के लिए निकला था। इसी दौरान नागर के समीप हाईवा ने अपने चपेट में ले लिया। सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई थी। वहीं पुलिस पर हाईवा पर नियंत्रण रखने की मांग करने के साथ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना लाइसेंस एवं बिना उप चालक के हाईवा चलाया जाता है। ओवरलोडिंग तो आम बात हो गई है। हाईवा पर पत्थर इतना लोड रहता है कि डला से भी 1 फीट ऊंचाई दिखाई पड़ता है। उबर खबर रोड में हाईवा हिचकोला मारने के बाद पत्थर भी गिरने का भय बना रहता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सेवन स्टार्स एकेडेमी का सीबीएसई 12वीं में जलवा: शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम, शुभम बना स्कूल टॉपर

राजेंद्र प्रसाद खत्री के स्वास्थ्य में सुधार के शुभ संकेत, रांची के राज अस्पताल में भर्ती; शुभचिंतकों ने जाना हाल

उपायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, जनवितरण प्रणाली दुकान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत कई योजनाओं का किया निरीक्षण*

68 साल के बुजुर्ग की शर्मनाक करतूत; साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने जमकर किया बवाल

सनसनी: महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या; स्कूल से लौटे मासूम बेटे ने देखी माँ की खून से लथपथ लाश

बाजार टांड़ में  जल मीनार निर्माण के लिए होगा आंदोलन: अनिल यादव

गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज ने वर्ष 2025-26 के उत्कृष्ट प्लेसमेंट उपलब्धियों को साझा करते हुए सत्र 2026-27 में नामांकन प्रारंभ होने की घोषणा की

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: इटखोरी में 2 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बलेनो कार जब्त

जंगल है तो मंगल है, श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस पर सिसई के जंगलों में पेड़ों को बांधा गया रक्षासूत्र!

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की बड़ी उपलब्धि: ग्रामीण विकास के लिए मिला प्रतिष्ठित एक 12वां ग्रीनटेक फाउंडेशन अवार्ड’

कोयला ढुलाई और अवैध खनन पर प्रशासन का हंटर, वन विभाग ने सड़क काटी; रेलवे लाइन निर्माण में लगी झांझरिया कंपनी की 2 हाईवा जब्त!

चैती दुर्गा मंदिर के पुरोहित सुबोध कुमार पांडेय का निधन; क्षेत्र में शोक की लहर, इकलौते पुत्र ने दी मुखाग्नि

Leave a Comment