Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बैजनाथ प्रसाद अग्रवाल मेमोरियल वी डिवीजन क्रिकेट लीग में दो मैच खेला गया

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

 पारस कुमार इंद्र गुरु की रिपोर्ट

आज दिनांक 13.10.2024 को बलदेव साहू महाविद्यालय क्रिकेट स्टेडियम में लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बैजनाथ प्रसाद अग्रवाल मेमोरियल वी डिवीजन क्रिकेट लीग में दो मैच खेला गया आज पहले मैच में यूथ सेंटर ने सीटीसी येलो 5 विकेट से तथा दूसरे मैच में डायमंड बी की टीम ने गावस्कर एकादश को 141 रनों से पराजित कर दिया।

पहले मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीटीसी येलो की टीम निर्धारित 35 ओवर में 121 रन बनाकर ऑल आउट हो गई वह सिर्फ 26.1 ओवर ही खेल पाई,टीम की ओर से अभिमन्यु ने 47 तथा जयकुमार सिंह ने 15 रन बनाया यूथ सेंटर की ओर से गेंदबाजी करते हुए परवेज अंसारी ने 4 विकेट गोलू राज तथा शिखर ने दो-दो विकेट लिया जवाबी पारी खेलते हुए यूथ सेंटर की टीम 30.5 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाकर मैच को जीत लिया टीम की ओर से जयप्रकाश ने 46 तथा पप्पू ने 23 रन का योगदान दिया सीटीसी येलो की ओर से गेंदबाजी करते हुए आयुष में तीन विकेट लिया

दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए डायमंड बी की टीम 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 235 रनों का स्कोर खड़ा किया सांई कुमार यादव ने 99 रनों की शानदार पारी खेली इसके अलावा प्रांजल ने 69 रन बनाया गावस्कर एकादश की ओर से गेंदबाजी करते हुए हिमांशु ने 2 सनी ने 2 विकेट लिया जवाबी पारी खेलते हुए गावस्कर एकादश की टीम 23.1 ओवर में 94 रन बनाकर ऑल आउट हो गई टीम की ओर से यश ने 24 तथा सनी ने 19 रनों का योगदान दिया डायमंड बी की और गेंद बाजी करते हुए आरव कुमार ने 4, सचिन ने 3 तथा संजीव ने 2 विकेट लिया मैच के अंत में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव आलोक राय ने यूथ सेंटर के परवेज अंसारी तथा डायमंड बी के साई कुमार यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment