Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रन फॉर डीएवी मैराथन में भाग लिए शिक्षक व विद्यार्थी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा: एमबी डीएवी विद्यालय लोहरदगा के विद्यार्थियों ने प्राचार्य  जी पी झा के नेतृत्व व निर्देशन में डीएवी सीएमसी, नई दिल्ली द्वारा निर्देशित स्वस्थ तथा सक्रिय जीवन शैली के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से रन फॉर डीएवी मैराथन में भाग लिया। मैराथन में डीएवी के विद्यार्थी,शिक्षक शिक्षिकाएं तथा कार्यालय कर्मचारी भी सम्मिलित हुए। इसकी शुरुआत समाहरणालय कार्यालय से रेलवे स्टेशन, रेलवे कॉलोनी होते हुए वापस समाहरणालय कार्यालय तक आकर समाप्त हुई। इस मैराथन द्वारा लोगों को स्वस्थ, सक्रिय तथा प्रभावी जीवन शैली अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा डीएवी के पावन आदर्श व उद्देश्यों से भी अवगत करवाया गया। मैराथन के दौरान विद्यार्थियों के साथ-साथ पीजीटी शिक्षिका मीता बसु, प्रतिमा साहू, रीता पांडे, वाल्मीकि सिंह, यू सी दास, ए एन झा, आरके झा, रोजर बिन्नी सिन्हा, पल्लवी कुमारी, पूनम सिंह, आरती कुमारी, ज्योति पांडे,रीना रितिका, रजनी प्रसाद तथा कई अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं भी सम्मिलित हुए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment