Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

छात्रा से छेड़छाड़ और अपहरण के आरोप में पांच आरोपी गिरफ्तार…

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

साहिबगंज। साहिबगंज जिला अंतर्गत राजमहल थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अपहरण के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी देर रात मजहर टोला दियारा क्षेत्र से की गई है। मामला राजमहल थाना कांड संख्या 362/2025 से जुड़ा है। दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को लखीपुर और मानसिंघा पेट्रोल पंप के पास बंगाली टोला के समीप पांच युवकों द्वारा एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने धारा 126 (2)/115 (2)/137 (2)/75/76/96/62/3(5) भारतीय दंड संहीता एवं 8 व 12 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसने बीती रात करीब मजहर टोला दियारा क्षेत्र से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी अरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान और भी कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment