कुंदा(चतरा)। सोमवार को कुंदा प्रखंड के बौधाडीह पंचायत के चाया गांव खेल मैदान में आयोजित सुपर किंग क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मुखिया अनिता देवी ने विधिवत फीता काटकर किया। इस दौरान अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उद्घाटन मैच चाया-बी और बनियाडीह टीम के बीच खेला गया, जिसमें चाया टीम ने 2-0 से बनियाडीह को हराया। मुखिया ने कहा कि इस तरह से टूर्नामेंट के आयोजन होने से गांव के युवाओं में छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। मौके पर कुंदा मुखिया मनोज साहू, बिनोद साव, वार्ड सदस्य शिला देवी, आयोजक महेंद्र गंझु, धुपेंद्र उरांव, पवन कुमार, अरुण यादव, देवेंद्र यादव समेत अन्य शामिल थे।
चाया ने बनियाडीह को दो गोल से हराया

On: September 22, 2025 11:29 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1127944
Total views : 2949542