सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड के पत्रकार रवि भूषण सिंह के मां के आकस्मिक निधन के बाद स्थानीय सांसद कालीचरण सिंह उनके पैतृक गांव टिकुलिया पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। उन्होंने कहा की मां के असमय जाना अपूर्णीय क्षति है। इसका भरपाई असंभव है। सांसद ने कहा कि असमय माता-पिता और बड़े भाई की मौत के बाद परिवारों को सहेजना इनका दायित्व हो गया है। ईश्वर इन्हें सबल बनाएं और मृत आत्मा को पुण्य धाम में जगह दे। इसके बाद बेलगडा निवासी रोहण साव के घर पहुंचे सांसद श्री सिंह। रोहण साव की पत्नी की मृत्यु कुछ दिन पहले बज्रपात से हो गई थी। मृतिक के बच्चे शालिनी और श्रेयांश को उन्होंने हर संभव मदद की बात कही। साथ ही परिजनों को उन्होंने दस हजार का आर्थिक सहयोग कर मृत आत्मा के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ में भाजपा नेता अमित कुमार साहू, मुखिया नरेश कुमार साहू, महेश्वरी प्रसाद सिंह, संजय सिंह, डॉक्टर राम रतन सिंह व सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह आदि शामिल थे।
पत्रकार के मातृत्व शोक में शामिल सांसद कालीचरण सिंह

On: September 22, 2025 11:21 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 936511
Total views : 2687952