पत्थलगड़ा (चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित स्व. उमाकांत पाठक लालू खेल मैदान में शनिवार को अमर शहीद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का छठा नॉकआउट मैच खेला गया। जिसमें चंद्रमणि फुटबॉल क्लब खरिक और आकाशवाणी क्लब कटिया मुर्वे के बीच रोमांचक खेल में कटिया मुर्वे की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-1 से जीत दर्ज की। मैच में बेहतरीन खेल दिखाने के लिए अंकित कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेस क्लब चतरा के जिलाध्यक्ष सुनील कश्यप तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी सुमित अग्रवाल, जिप सदस्य रामसेवक दांगी, सीओ उदल राम, संसद प्रतिनिधि आशीष दांगी समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत सॉल और गुलदस्ता भेटकर आयोजन समिति द्वारा किया गया। टूर्नामेंट शहीदों की याद में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पत्थलगड़ा के अलावा चतरा, हजारीबाग, लातेहार, कोडरमा और रामगढ़ समेत विभिन्न जिलों की कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। मुख्य अतिथि चतरा प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री कश्यप ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। शिक्षा के साथ खेल भी आवश्यक है। खेल से शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। मौके पर टूर्नामेंट के कोषाध्यक्ष अंबिका यादव, उपाध्यक्ष कुमारी संगीता सिंहा, संरक्षक बासुदेव दांगी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार, 20 सूत्री अध्यक्ष विकास कुमार यादव, पत्रकार संघ के निर्वाचित कार्यकारणी सदस्य श्रीकांत राणा, पत्रकार अरविंद ठाकुर, मृत्युंजय कुमार, कैलाश दांगी, अभिषेक सिंह, मनीष सिंह, सुजैक सिन्हा समेत भारी संख्या में खेल प्रेमी शामिल थे।
अमर शहीद फुटबॉल टूर्नामेंट का छठा नॉकआउट मैच संपन्न, कटिया मुर्वे की टीम 4-1 से विजयी, चतरा प्रेस क्लब के अध्यक्ष हुए शामिल

On: September 21, 2025 12:27 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1127947
Total views : 2949546