Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

16 सदस्या टीम मथुरा के लिए रवाना, जिप उपाध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर(चतरा)। झारखंड टेनिस क्रिकेट की 16 सदस्यी टीम उत्तरप्रदेश के मथुरा के लिए रविवार को रवाना हुई। जिसे जिला परिषद उपाध्यक्ष सह टेनिस क्रिकेट एशोसियण ऑफ झारखंड के अध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी के नेतृत्व में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान जिप उपाध्यक्ष सह एसोसिएशन अध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया कि आगामी 16 से 19 सितंबर से उतर प्रदेश के मथुरा में आयोजित होने वाला सातवां जूनियर नेशनल चौंपियनशिप में भाग लेंगे। साथ ही इस चौंपियनशिप में नेशनल टेनिस क्रिकेट अंपायर प्रेम राणा भी पहली बार नेशनल अंपायरिंग का दायित्व संभालेंगे। वहीं नेशनल अंपायर प्रेम राणा ने कहा की मैं पूरी ईमानदारी से अपनी भूमिका निभाऊंगा। जिप उपाध्यक्ष ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए झारखंड और पूरे देश का नाम रोशन करने की अपील की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment