Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

यूपी कुश्ती चौंपियनशिप विजेता खिलाड़ियों संग एसपी ने की मुलाकात, खिलाड़ियों को बांटी मिठाई

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से विजेता हो कर कॉम्बैट कुश्ती चौंपियनशिप से लौटे खिलाड़ियों को गुमला समाहरणालय स्थित कार्यालय में पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमां ने फूल-माला एवं मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया। सभी खिलाड़ियों से गोरखपुर के कुश्ती की उपलब्धियों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल जीवन का एक अभिंग अंग है। यह उपलब्धि गुमला जिले के लिए गर्व की बात है। विजेता खिलाड़ियों में स्वर्ण पदक नीरज मांझी, रोशन साहू, अरिब अब्दीन, अनामिका कुमारी और रजत पदक मोनिका टोप्पो, कांस्य पदक प्रीति कुमारी के साथ ही (कोच) हफ़ीजूर रहमान, (मैनेजर) कृष्णदेव सिंह शामिल थे। इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी प्रविण कुमार व खिलाड़ियों के अभिभावक उपस्थित थे। मौक़े पर स्पोर्ट एकैडमी के निर्देशक् सैयद जुन्नु रैन ने कहा खेल के माध्यम से हमारे खिलाड़ी सरकार के विभिन्न संस्थाओं जैसे आर्मी, वायु सेना एवं झारखण्ड पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment