गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित बटेश्वर शिव मंदिर परिसर में यूनाइटेड क्लब की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष कपिल कुमार ने की। बैठक में उपस्थित क्लब सदस्यों ने बारी-बारी से क्लब के मजबूती पर विचार रखे। साथ ही जवाहर फुटबॉल मैदान में प्रत्येक वर्ष सरदार वल्लभ भाई पटेल फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया जाता था। लेकिन मैदान में फिलहाल स्टेडियम निर्माण कार्य चल रहा है। जिसे लेकर इस वर्ष फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन स्थगित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में क्लब सचिव मनोज कुमार कुशवाहा, कोषाध्यक्ष डॉ. दयानंद कुमार, निरंजन दांगी, विनोद दांगी, मीडिया प्रभारी अंग्लेश कुशवाहा, टीम प्रबंधक कमलेश कुमार, अनिल कुमार, राजेश कुमार, भोला कुमार, मिथुन भारती, विकास कुमार समेत अन्य मौजूद थे।
यूनाइटेड क्लब के बैठक में फुटबॉल टूर्नामेंट स्थगित करने पर चर्चा

On: September 10, 2025 11:07 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1127823
Total views : 2949392