गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंडमुख्यालय स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित खेलों झारखंड प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर 17 बालक-बालिका वर्ग के विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें फुटबॉल बालक वर्ग में द्वारी ने इचाक को हराकर विजेता बना और फुटबॉल बालिका में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय विजेता बनी। हॉकी के बालक वर्ग में पिंडारकोण, हॉकी बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी विजेता बनी, कबड्डी में गंगा स्मारक बालक वर्ग में विजेता बना और द्वारी उपविजेता बना। कबड्डी बालिका में द्वारी विजेता बनी और इचाक उप विजेता बना। खो-खो के बालक वर्ग में पिंडारकोण विजेता हुआ। खो-खो के बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय विजेता हुई और द्वारी उप विजेता। रस्सा कस्सी में उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिंडारकोण विजेता और गंगा स्मारक उप विजेता। जबकी रस्सा कासी के बालिका वर्ग में गंगा स्मारक विनर बना।
---Advertisement---





















Total Users : 1069675
Total views : 2868520