कान्हाचट्टी(चतरा)। जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड मुख्यालय स्तिथित छेवटा में चल रहे टूर्नामेंट का फाइनल मैच बुधवार को ढाडा बनाम भांग टीम के बीच खेला गया। जिसमें मध्यांतर के बाद ढाडा की टीम ने भांग टीम को 1-0 से पराजित कर विजेता बनी। जबकि तीसरे स्थान पर रही सरहद की टीम। टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद सदस्य अरुण सिंह व विशिष्ट बैजनाथ सिंह भक्ति, संदीप बांदा, प्रदीप दांगी आदि मौजूद थे। विजेता टीम को मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने 11 हजार एक रुपये के साथ शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया। जबकि उप विजेता टीम भांग को 51 सो एक रुपये व शील्ड तथा तीसरे स्थान पर रहे सरहद की टीम को 21 सो एक रुपये व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल से आपसी रिस्ते मजबूत होते हैं। साथ ही साथ खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। टूर्नामेंट में कुल 34 टीमें ने भाग लिया। समापन के दिन बड़ी संख्या में दर्शक व खिलाड़ी मौजूद थे। टूर्नामेंट में उदघोषक की भूमिका पप्पू लोहार व रेफरी की भूमिका पंकज सिंह ने निभाया। मौके पर राकेश सिंह, अमित सिंह, अनिल कुमार, विकास कुमार, साजन सिंह, आदि शामिल थे।
---Advertisement---




















Total Users : 1127829
Total views : 2949399