Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दक्षिणी छोटानागपुर प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के दिशा-निर्देश में उप परिवहन आयुक्त सह सचिव की उपस्थिति में विशेष वाहन परमिट कैंप आयोजित

On: August 30, 2025 9:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला: उप परिवहन आयुक्त-सह-सचिव, दक्षिणी छोटानागपुर प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण, रांची के निर्देशानुसार आज गुमला जिले में उनकी उपस्थिति में विशेष वाहन परमिट कैंप का आयोजन किया गया।इस मौके पर सचिव  हरिवंश पंडित के द्वारा कैंप में आए कुल *08 तीनपहिया वाहन चालकों* को मौके पर ही परमिट निर्गत किया गया तथा 21 अन्य तीनपहिया वाहनों का परमिट निर्गत करने की प्रक्रिया पूर्ण की गई।

कैंप में उपस्थित जिला परिवहन पदाधिकारी  ज्ञान शंकर जायसवाल मोटरयान निरीक्षक  रोबिन अजय सिंह एवं प्रदीप तिर्की ने संयुक्त रूप से सभी व्यवसायिक वाहन स्वामियों से अपील की कि वे शीघ्रातिशीघ्र अपने वाहन का परमिट बनवाकर ही परिचालन सुनिश्चित करें।

इस विशेष कैंप का मुख्य उद्देश्य यह है कि अब गुमला जिले के वाहन स्वामियों को रांची जाकर परमिट बनवाने की कठिनाईयों से मुक्ति मिले और वे अपने गृह जिले से ही ऑनलाइन माध्यम से परमिट प्राप्त कर सकें।

परमिट की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन परिवहन पोर्टल से की जाती है। आवेदन शुल्क ₹150 (प्रारंभिक आवेदन हेतु) परमिट शुल्क– डीजल/पेट्रोल ऑटो: ₹3000, सवारी वाहन / बोलेरो / पिकअप / मालवाहन: ₹9000

विलंब शुल्क (Late Fee) 1. नए पंजीकरण के 1–30 दिन में आवेदन: ₹300, 2. 31–60 दिन में आवेदन: ₹1000, 3. 61–90 दिन में आवेदन: ₹3000, 4. 91 दिन से अधिक: ₹3000 + ₹500 प्रतिमाह, परमिट हेतु आवश्यक दस्तावेज, 1. अपडेटेड इंश्योरेंस, 2. अपडेटेड रोड टैक्स, 3. वाहन फिटनेस सर्टिफिकेट, 4. प्रदूषण प्रमाण पत्र, 5. रेडियम स्टीकर प्रमाण पत्र, 6. (ऑटो को छोड़कर अन्य सभी वाहनों के लिए) स्पीड गवर्नर प्रमाण पत्र, 7. वाहन का रजिस्ट्रेशन कार्ड चेतावनी.

सचिव परिवहन प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि बिना परमिट वाहन परिचालन करने पर मोटरयान अधिनियम की संगत धाराओं के तहत ₹10,000 या उससे अधिक का अर्थदंड अधिरोपित किया जा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दो बाइकों की टक्कर के बाद टर्बो ने कुचला, महिला की दर्दनाक मौत

खंडहर से भव्य बना देवी मंडप, गांव में होगा यज्ञ और भंडारा, वार्ड सदस्य की पहल और ग्रामीणों के सहयोग से बदली तस्वीर, 10 अप्रैल से यज्ञ अनुष्ठान शुरू

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से ठप काम, मजदूरों पर रोजी-रोटी का संकट-पलायन बढ़ा, मुखिया संघ ने सौंपा ज्ञापन, रोजगार बहाली की मांग, बीडीओ ने दिया आश्वासन

हादसे में घायल युवक घंटों तड़पता रहा, पुलिस की तत्परता से बची जान, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल, बाइक दुर्घटना, समय पर नहीं मिली मदद, अस्पताल में डॉक्टरों की कमी और बिचौलियों का खेल उजागर

पर्व से पहले बड़ी कार्रवाईः पोस्तिया गांव में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, उपायुक्त के निर्देश पर छापेमारी, 3 आरोपी गिरफ्तार दृ भारी मात्रा में नकली शराब व सामग्री जब्त

डायन-बिसाही के शक में तिहरा हत्याकांड, पति-पत्नी और बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या

रामनवमी को लेकर रक्सी शिव मंदिर में बैठक, नई पूजा समिति का गठन, ग्रामीणों की सर्वसम्मति से पुराने कमेटी भंग, नई टीम करेगी भव्य आयोजन की तैयारी

रामनवमी मेला महासमिति का विस्तार, रावण दहन व भव्य झांकियों की तैयारी, सार्वजनिक बैठक में नई जिम्मेदारियां तय, मेला टांड़ में होगा आकर्षक आयोजन

भद्रकाली मंदिर में पूजा कर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी का भव्य स्वागत, नवनिर्वाचित अध्यक्ष बोले संगठन विस्तार और जनसेवा होगी पहली प्राथमिकता

रामनवमी पूजा समिति का चुनाव संपन्न, विजय साहु बने अध्यक्ष, उत्साह के बीच शांतिपूर्ण चुनाव, भव्य आयोजन को लेकर समिति ने लिया संकल्प

कुएं में मिली नवजात बच्ची की लाश, फिर उठे बाल संरक्षण तंत्र पर सवाल, हालिया घटनाओं से दहशत, ग्रामीणों ने जिला बाल संरक्षण इकाई की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

अनाथ छात्रा से 100 रुपये की अवैध वसूली, स्वास्थ्य केंद्र फिर सवालों में, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के नाम पर वसूली, कार्रवाई के निर्देश, कर्मियों में मचा हड़कंप

Leave a Comment