Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

अमर शहीद शक्ति सिंह की नौवीं शहादत दिवस पर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अमर शहीद के शहादत को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मयूरहंड (चतरा)। मयूरहंड प्रखंड ने रविवार को अपने लाडले वीर सपूत अमर शहीद शक्ति सिंह की शहादत को याद करते हुए उनकी नौवीं शहादत दिवस पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर सांसद कालीचरण सिंह, लोजपा विधायक जनार्दन पासवान, सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास, जिप उपाध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी, जिप सदस्य चंद्रदेव गोप व भाजपा जिला महामंत्री मृत्युंजय कुमार सिंह द्वारा प्रखंड स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीद को माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान शहीद के पिता अधिवक्ता संत कुमार सिंह अपने पुत्र के प्रतिमा को गले लगाकर भावविह्वल हो गए और उन्होंने अश्रुपूर्ण नेत्रों से पुत्र को माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके पश्चात शहीद के पिता संत कुमार सिंह को जनार्दन पासवान, ससुर अनिल सिंह को जिप उपाध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी और उपेंद्र सिंह को सेवानिवृत शिक्षक आदित्य प्रसाद सिंह द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। शहीद के पुत्र सात्विक कुमार को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद ओझा के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा भी शहीद परिवार के सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर झारखंड आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा ऑपरेशन सिंदूर पर नाटक मंचन किया गया। ज्ञात हो आज से नौ वर्ष पूर्व कश्मीर में, आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शक्ति सिंह वीरगति को प्राप्त हुए थे। उन्होंने देश के लिए सर्वाेत्तम बलिदान दिया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष ने कहा कि देश के लिए शहीद होना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि शहीद शक्ति सिंह ने अपने देश के लिए सर्वाेच्च बलिदान दिया है, जिसे युगों तक याद रखा जाएगा। विधायक उज्ज्वल कुमार दास ने मंच से घोषणा किया कि अगले शहादत दिवस पर कार्यक्रम में पधारे लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था मैं अपनी तरफ से करूंगा। हिमांशु सिंह के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर संज्ञान लेते हुए हुए कार्यक्रम स्थल की पक्कीकरण अपने मद से कराने की भी घोषणा विधायक द्वारा की गई। मंच संचालन ज्वाला कुमार और धन्यवाद ज्ञापन सेवानिवृत शिक्षक प्रसाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर विंग कमांडर संजीव कुमार सिंह, चतरा जिलाध्यक्ष मोहन साहा, हजारीबाग जिलाध्यक्ष महेंद्र गोप, कैप्टन दिलीप सिंह, विनोद सिंह, अवध भारती, मयूरहंड प्रखंड अध्यक्ष सुभाष सिंह रामकिंकर सिंह, अशोक सिंह, रामसुंदर सिंह, करुणाकर सिंह, सियाराम सिंह, रामव्यास सिंह, मनोज कुमार सिंह, संत कुमार सिंह, रविन्द्र प्रसाद सिंह, वैद्यनाथ गुप्ता, रामाशीष सिंह, अशोक कुमार सिंह के साथ बड़ी संख्या में मयूरहंड, इटखोरी और चौपारण प्रखंड के गणमान्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

26 साल के झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में पहुंचाने का संकल्प, 2050 तक नया मुकाम हासिल करने का लक्ष्य : हेमन्त सोरेन

SBI में 93.60 लाख के गबन का खुलासा: पत्नी और ड्राइवर के खातों में ट्रांसफर किए थे पैसे, 6 साल बाद मैनेजर झारखंड से गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर 2 बच्चों के पिता को दिल दे बैठी शादीशुदा महिला; पति का घर छोड़ा, 100 रुपये के स्टांप पर 9 शर्तें लिखकर किया प्यार का इकरार

जनजातीय गौरव दिवस की सफलता पर जय श्रीराम समिति ने की समीक्षा बैठक, सभी सरना एवं सनातन समाज के लोगों के प्रति जताया आभार

उपायुक्त की अध्यक्षता में विकास समन्वय की बैठक आयोजित, विभिन्न विभागों की योजनाओं के समयबद्ध निष्पादन एवं लंबित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश

उपायुक्त की अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के अनुपालन को लेकर बैठक आयोजित

Leave a Comment