Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जंतर-मंतर पर पहलवानों ने निकाला कैंडल मार्च, कुश्ती संघ अध्यक्ष के खिलाफ की कार्रवाई की मांग…

On: May 8, 2023 12:03 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

नई दिल्ली। रविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवान यौन उत्पीड़न के विरोध में आंदोलनरत धरना दे रहे पहलवानों ने कैंडल मार्च निकाला। आंदोलित पहलवान यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर कुश्ती संध के प्रमुख सह भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पहलवानों की अपील पर नरेश टिकैत पहुंचे जंतर-मंतर

दिल्ली पुलिस से धरना स्थल पर बीते दिनों पहलवानों से हुई झड़प के बाद आंदोलनरत पहलवानों ने किसानों से धरना स्थल पर पहुंचे की अपील की थी, जिसके बाद 7 मई को देशभर में पहलवानों के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रदर्शन करने का एलान किया था। और भारतीय किसान यूनियन टिकैत के अध्यक्ष नरेश टिकैत किसानों का समर्थन करने जंतर मंतर पहुंच चुके है।

दिल्ली की सीमाओं पर पुलिस कर्मियों व अर्धसैनिकों को किया गया है तैनात

हरियाणा के कई खाप पंचायतों और संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा पहलवानों को समर्थन देने और दिल्ली पहुंचने की घोषणा के बाद से बदरपुर बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस कर्मियों व अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात कर दिया गया है।

खाप पंचायतें आई पहलवानों के समर्थन में

अब दिल्ली में धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में लववंशीय खत्री खाप व जटवाड़ा 360 खाप भी उतर आई हैं। शनिवार को रेलवे रोड स्थित एक निजी कार्यालय में लववंशीय खत्री खाप व जटवाड़ा 360 खाप की एक सामूहिक बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से धरने पर बैठे खिलाड़ियों को समर्थन देते हुए फैसला लिया गया कि सात मई को जंतर-मंतर पर चल रहे खिलाड़ियों के धरने में पहुंचकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
वहीं जटवाड़ा 360 खाप के प्रधान राजेंद्र सिंह ने कहा कि 56 इंच का सीना होने का दावा करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने चेताया कि यदि सरकार कार्रवाई नहीं हुई तो दिल्ली को चारों ओर से जाम कर दिया जाएगा। दिल्ली के अंदर पानी, दूध व राशन की सप्लाई भी बंद करने की चेतावनी दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

‘बेस्ट शेफ ऑफ द ईयर’ बने विक्की साव; बोले- “खाना बनाने से ज्यादा परोसने का भाव महत्वपूर्ण”

झारखंड में अव्वल बना गुमला – 11वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमला के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में रचा इतिहास

मासूम की चीख भी नहीं रोक पाई रफ्तार, ट्रैक्टर ने 3 साल के बच्चे को कुचला

बिहार में ‘सम्राट’ युग का आगाज़: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सम्राट चौधरी ने रचा इतिहास; नीतीश के बाद संभाली कमान

अंबेडकर जयंती पर गूंजा शिक्षा और संघर्ष का संदेश

सरस्वती विद्या मंदिर में अंबेडकर जयंती पर ज्ञान और संस्कार का संगम

संविधान निर्माता को नमन, श्रद्धा और सम्मान से गूंजा अंबेडकर चौक, वरीय अधिकारियों ने किया माल्यार्पण, बाबा साहब के विचारों पर हुआ मंथन

भीष्म पितामह से सम्राट तक— बिहार में भाजपा के ‘पूर्ण उदय’ की इनसाइड स्टोरी, 45 साल का लंबा संघर्ष

बाबा साहेब की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारियों ने सामाजिक न्याय व समानता के संदेश को किया स्मरण

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, विभिन्न प्रखंडों में शोभा यात्रा, पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

Leave a Comment