पत्थलगड़ा(चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त से शुरू होने वाले शहीद जयमंगल पांडेय-नादिर अली फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर है। रविवार को आयोजन समिति के अध्यक्ष मौलाना महफूज रहमान के नेतृत्व में फुटबॉल मैदान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्य मैदान की स्थिति का जायजा लिए। अध्यक्ष ने इस बाबत बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी निर्धारित स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को टूर्नामेंट का शुभारंभ किया जाएगा। आयोजन का यह पांचवा वर्ष है, टूर्नामेंट उद्घाटन में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी के अलावे प्रदेश के कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगे। मौके पर एएसआई घनश्याम कुमार, समिति के कोषाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, सचिव तिलेश्वर राणा, ललन कुमार, गौतम रजक, प्रमोद कुशवाहा, गंदौरी राम दांगी, सुरेश राम, पवन राम, गोपाल राम, भोला कुमार आदि शामिल थे।
---Advertisement---
और पढ़ें

4 दर्जन बच्चों का रजिस्ट्रेशन डूबा, डीआरएस कॉलेज की मान्यता पर सवाल और डीएवी टंडवा में एडमिशन धांधली से फूटा गुस्सा






















Total Users : 1029642
Total views : 2812789