Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बावजूद बायोलॉजीकल टेस्ट के बहाने दाखिला प्रक्रिया मे हुई धांधली, अभिभावकों ने लगाए कालेज प्रशासन पर धांधली के गंभीर आरोप, कहा चयन नही हुआ तो जाएंगे कोर्ट

On: July 7, 2025 7:45 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भांवरकोल, गाज़ीपुर। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय “महादेव” ने बताया कि भाँवरकोल थाना अंतर्गत शेरपुर निवासी धनंजय राय की पुत्री वैष्णवी राय को गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ ने बायोलॉजिकल टेस्ट के नाम पर धांधली करते हुए कालेज में चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया है। जब कि बच्ची की वास्तविक आयु सरकारी और अस्पताल के दिये आंकड़ों और प्रमाण पत्रों के आधार पर नियमतः सही है। ये वाकिया किसी एक अभ्यर्थी का नही है ऐसे सैकड़ों बच्चों का जीवन दांव पर लगा है। एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राय ने पीड़ितों के न्याय हित में सहयोग का आश्वासन देते हुए इस मामले की सरकार से निष्पक्षता के साथ जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए पीड़ित अभ्यर्थी एवं अभिभावकों को राहत देने की मांग की है। इस संबंध में अभिभावको का कहना है कि यदि सुनवाई नही हुई तो कालेज प्रशासन के खिलाफ कोर्ट और खेल मंत्रालय तक जाएंगे। अभिभावक धनंजय राय ने बताया कि अपने चहेतों को एडमिशन देने के लिए योग्य अभ्यर्थियों को बायोलॉजिकल टेस्ट के नाम पर कालेज प्रशासन चिकित्साधिकारी की मिलीभगत से मनमाने तरीके से बेखौफ होकर चयन प्रक्रिया की है। जिससे सैकड़ों योग्य अभ्यर्थियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।


कालेज प्रशासन सवालों के घेरे में


चयन प्रक्रिया में पक्षपात का आरोप लगाते हुए शहीदी धरती शेरपुर के लाल धनंजय राय ने बातया कि उनकी 11 वर्षीय बेटी वैष्णवी राय ने वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में अंडर-12 कैटेगरी में वॉलीबॉल के लिए फॉर्म भरा था। बच्ची ने वाराणसी और लखनऊ में दोनों ट्रायल पास किए। किन्तु बायोलॉजिकल टेस्ट में उसे ओवरएज बताकर बाहर कर दिया गया। उनकी बेटी की उम्र 11 साल है। लेकिन उसे 14 साल बताया गया है। मेरे पास स्कूल, अस्पताल और यहां तक कि 2013 में किए गए फेसबुक पोस्ट का रिकॉर्ड है। 10 से ज्यादा राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उस पर बधाई दे चुके हैं। आखिर ऐसी साजिश क्यों हुई है? अपने चहेतों को सीटें देने के लिए यह सबकुछ हुआ है। इस मामले पर पूरा गाँव और क्षेत्र की जनता बच्ची के साथ हुए अन्याय पर हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार है। ग्रामीणों ने कालेज प्रशासन के इस अनैतिक और अविधिक रवैया पर रोष जताते हुए पीड़ित के पक्ष में संघर्ष करने की हुंकार भरते हुए कहा कि यदि चयन नही हुआ तो हम कोर्ट की शरण मे जाएंगे। और कालेज प्रशासन की इंट से इंट बजा देंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नए थाना प्रभारी का एक्शन शुरू, अवैध शराब से लदी बोलेरो जब्त; 2 तस्कर गिरफ्तार!

लोहरदगा मंडल कारा में “मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र” का शुभारंभनालसा नई दिल्ली और झालसा रांची के निर्देशानुसार व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा श्री राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में मंडल कारा, लोहरदगा परिसर में 12 मई 2026 को मंडल कारा के बंदियों के परिजनों को कानूनी सहायता, सुगम मुलाकात तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से *”मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र”* की शुरुआत की गई। इस दौरान डालसा सचिव श्री मनोरंजन कुमार, प्रभारी जेलर मो सोनू एलएडीसीएस चीफ श्री नसीम अंसारी सहित जेल के पुलिस बल व पीएलवी उपस्थित थे। डालसा सचिव ने बताया कि इस सहायता केंद्र का उद्देश्य बंदियों के परिजनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, बंदियों से सुगम मुलाकात सुनिश्चित कराना, उनके समस्याओं का समाधान करना और न्याय तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना है। वहीं डालसा सचिव ने बताया कि इस केंद्र में पीएलवी की भी नियुक्ति की गई है। जो मंडल कारा, लोहरदगा के बंदियों से मुलाकात करने पहुंचे उनके परिजन या परिचित को कानूनी जानकारी और सहायता प्रदान करेंगे। साथ ही बंदी से मुलाकात करने आए लोगों से उनका विवरण तालिका में अंकित करेंगे। जिसमें मुलाकात करने आने वाले का नाम, पता, किससे मुलाकात करनी है, मामले का विवरण, पुलिस स्टेशन, न्यायालय जहां मामला लंबित है. मामले का चरण, सुनवाई की अगली तारीख, कानूनी सहायता अंतर्गत वकील की जानकारी सहित अन्य जानकारी तालिका में अंकित करेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र के संचालन के लिए आवश्यक स्थान और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। इस दौरान उन्होंने जेल परिसर और मुलाकात स्थल का निरीक्षण कर स्वच्छता, पेयजल और बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही मंडल कारा के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुलाकात व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाया जाए, ताकि परिजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया

हेसल साइडिंग की बदहाली से ट्रक मालिकों में भारी आक्रोश, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू से लगाई मदद की गुहार

लोहरदगा: उपायुक्त ने दी चेतावनी, ‘नियमित रूप से खुलें आंगनवाड़ी केंद्र, कोताही बर्दाश्त नहीं’

उपायुक्त ने नदिया में बन रहे पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण, जल्द क्रियाशील करने का निदेश

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

नशा मुक्ति केंद्र के संचालक की आकस्मिक मौत, सफर के दौरान बिगड़ी थी तबीयत!

कुदरत का कहर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, फसलें बर्बाद; रसोई का बजट बिगड़ा!

Leave a Comment