Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अनुकम्पा समिति की बैठक में रोहित कुमार गिरी एवं रौशन कुमार को चतुर्थ वर्ग में नियुक्ति का लिया गया निर्णय

On: May 3, 2023 10:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

उपायुक्त के अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति व अनुकम्पा समिति की हुई बैठक, रोहित कुमार गिरी एवं रौशन कुमार को चतुर्थ वर्ग में नियुक्ति का लिया गया निर्णय, बैठक में रखें गए कुल 11 मामलें

चतराः समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति एवं अनुकम्पा समिति की बैठक हुई। जिला अनुकम्पा समिति की बैठक में अनुकंपा समिति के सदस्यों के समक्ष विभिन्न विभागों से जुड़े 11 मामलों को रखा गया। बैठक में उपायुक्त ने प्राप्त सभी आवेदनों को एक-एक कर आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र समेत अन्य जरूरी कागजातों की गहन जांच कर पर्याप्त कागजातों वाले दो आवेदक जिनका दस्तावेज सही पाया गया है। उन दोनों को अनुकंपा के आधार पर जल्द नियुक्ति पत्र देने समेत अन्य निर्देश दिए। साथ ही शेष आवेदक जिनके दस्तावेज में कमी पाई गई है उसको पूर्ण करते हुए अगले बैठक में रखने का निर्देश दिया। अनुकंपा पर मयूरहंड प्रखंड के मृत्य सरकारी कर्मी के आश्रित पुत्र रोहित कुमार गिरी एवं अंचल टंडवा के मृत्य सरकारी कर्मी के आश्रित पुत्र रौशन कुमार को चतुर्थ वर्ग के लिए नियुक्ति का लाभ दिया गया। वहीं स्थापना की बैठक में जिले के विभिन्न कार्यालयों में लंबे समय से कार्यरत लिपिक संवर्ग के कर्मियों का पदस्थापन, स्थानांतरण नहीं किया गया है। वैसे लिपिक संवर्ग के कर्मियों को आवश्यकता को देखते हुए नियमानुसार पदस्थापन, स्थानांतरण, प्रतिनियुक्ति शीघ्र करने का निर्देश दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, एसडीओ मुमताज अंसारी, एसडीओ सिमरिया सुधीर कुमार दास, स्थापना पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

अंचल निरीक्षक ने दिया योगदान

शबरी पूजा को लेकर भुइया समाज की आवश्यक बैठक आयोजित

हायवा की चपेट में आने से मजदूर गंभीर, सड़क जाम से भारी वाहनों का परिचालन ठप

उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, कस्तुरबा विद्यालय नामांकन हेतु ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ

बलबल मेला ड्यूटी से लौट रहे आईआरबी जवान अनिल रजक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

पांच दिनों से लापता 15 वर्षीय किशोर का शव नवरत्नपुर डैम से बरामद, गांव में मातम

श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौल

विभावि इंटर कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, रामगढ़ और जे.जे. कॉलेज ने दर्ज की जीत

गांव में साहिवाल नस्ल के बछड़े-बछड़ियों की काफ रैली आयोजित

उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आज पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम (22वां) आयोजित

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति से संबंधित आधिकारिक सूचना/नोटिस जारी

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 12वीं के छात्र-छात्राओं का स्नेह मिलन समारोह आयोजित

Leave a Comment