Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण, संभावीत कोरोना को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारी दुरूस्त करने का दिया निर्देश

On: June 9, 2025 12:35 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

इटखोरी(चतरा)। उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने रविवार को इटखोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुमित कुमार जयसवाल से स्वास्थ्य केंद्र में दी जाने वाली सुविधाओं के स्थिति की जानकारी लेते हुए विशेष रूप से उन्होंने रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों की ड्यूटी, जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता, ओपीडी, प्रसव कक्ष, चिकित्सक कक्ष, उपकरणों की क्रियाशीलता, एएनएम की वर्तमान संख्या, स्वास्थ्य केंद्र के भवन की स्थिति, मेडिकल उपकरणों की स्थिति, एक्स-रे मशीन की स्थिति का जायजा लिया। उपायुक्त ने कहा प्रतिनियुक्त मानव बल का पूर्ण उपयोग हो तथा स्वास्थ्य केंद्र में रोस्टर ड्यूटी का सख्ती से पालन हो। उन्होंने रात के दौरान ड्यूटी को कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 7 मरीज भर्ती थे। उपायुक्त् ने आमजन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में और भी बेहतर ठोस पहल करने के निर्देश दिए। साथ ही देश में बढ़ रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारी दुरूस्त करने की बात कही और सुविधाओं को दुरुस्त करने हेतु आवश्यकताओं का प्रस्ताव बनाकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिससे इलाज कराने आए मरीजों को बेहतर से बेहतर सेवाएं मिल सके। निरीक्षक के दौरान उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी सह जन शिकायत कोषांग के नोडल पदाधिकारी तुषार रॉय समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर

नगर परिषद के उपाध्यक्ष का चुनाव 17 मार्च क़ो 

दो दिवसीय “अखड़ा आलाप” साहित्य एवं फ़िल्म महोत्सव का हुआ शुभारंभ

खदान हादसा: 7 मौतों के मामले में चार अधिकारियों पर मुकदमा

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, नशीला पदार्थ सुंघाकर वारदात को दिया अंजाम

तेज रफ्तार बाइक हादसे में युवक की मौत, हेलमेट नहीं पहनने से सिर में गंभीर चोट, मौके पर ही तोड़ा दम

विकास कार्यों की जमीनी हकीकत पर उठ रहे सवाल! सड़क, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए आज भी जूझ रहे ग्रामीण

टीबी उन्मूलन को लेकर जिला स्तरीय बैठक, मरीजों की नियमित जांच, उपचार और जागरूकता अभियान तेज करने का निर्देश

जहर खाने से नवविवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी

मनरेगा योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश

निजी स्कूल की लापरवाही से छात्र घायल, ओवरलोड सवारी वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र गंभीर रूप से जख्मी

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने को लेकर बैठक आयोजित, जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय

Leave a Comment