Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचने वाले पांच लोगों को मिला 5-5 हजार का इनाम 

On: April 30, 2023 9:07 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

 

घायलो को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाये तो मिलेगा पांच हजार रुपया का इनाम : डॉ. संजय कुमार
भंडरा/लोहरदगा।  अब घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर झंझट नहीं बल्कि, सरकार इनाम दे रही है। केंद्र सरकार की नई पहल के अनुसार घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर पांच हजार का नकद इनाम मिल रहा है। इस योजना में 1 लाख रुपये तक के इनाम का भी प्रावधान है।  शनिवार को भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे प्रखंड के पांच लोगो को नेक नागरिक का सम्मान के साथ पांच पांच हजार रुपया नगद दिया गया । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर संजय कुमार ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने एक योजना शुरू की है। इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को शुरूआती घंटे के भीतर अस्पताल ले जाने वाले को 5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। यह योजना 15 अक्टूबर, 2021 से 31 मार्च, 2026 तक प्रभावी होगी। मौके पर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने कहा कि इस योजना का मकसद मदद करने वाले लोगों को उत्साहित करना है। ताकि दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तुरंत और जरूरी इलाज मिल सके। नियम के अनुसार नकद पुरस्कार के साथ-साथ व्यक्ति को एक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि ये इनाम पाने वालों में सबसे योग्य और अच्छे लोगों के लिए 10 इनाम राष्ट्रीय स्तर के होंगे। जिसके तहत इन 10 लोगों को 1-1 लाख रुपये मिलेंगे। उन्होंने बताया की अगर कोई व्यक्ति दुर्घटना के बारे में पुलिस को सूचित करता है तो डॉक्टर से कंफर्म करने के बाद पुलिस ऐसे नागरिक को एक आधिकारिक लेटर पैड पर लिखकर, उसके काम को प्रमाणित करेगी। जिसके बाद उसकी एक कॉपी संबंधित पुलिस थाने द्वारा जिला स्तर पर गठित मूल्यांकन समिति को भेजी जाएगी। जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। यदि घायल को शख्स खुद अस्पताल लेकर जाता है तो इसकी सारी जानकारी अस्पताल प्रबंधक खुद पुलिस को देगा। इसके बाद पुलिस उस व्यक्ति को प्रमाणित करने के बाद आगे की कार्यवाही करेगी। एक व्यक्ति एक साल में ज्यादा से ज्यादा पांच बार इनाम पा सकता है। उन्होंने आम लोगो से अपील की घायलो को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाये और नगद इनाम पाये ।इस मौके पर खुर्शीद अंसारी,सूरज महतो,राजेंद्र लकडा,जीतराम कच्छप,राजू साहू को पांच पांच हजार का चेक दी गई। इस मौके पर भंडरा थाना सब इंस्पेक्टर विकास विश्कर्मा , बीपीएम मैरी बेक , साजिद अंसारी सहित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

साली से प्रेम, परिवार का विरोध… फिर उठाया खौफनाक कदम

2 मिनट 24 सेकंड में हनुमान चालीसा, 5 साल के शिवाय ने रचा रिकॉर्ड

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

एमडीएस छात्रा से दुष्कर्म मामला, सहेली समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

Leave a Comment