Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नशा मुक्ति अभियान के दीपक बने अध्यक्ष एवं रंजीत कुशवाहा सचिव, संगठन को सशक्त करने पर सहमति

On: July 31, 2025 2:01 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

इटखोरी (चतरा)। चतरा जिला केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के निर्देशानुसार इटखोरी प्रखंड केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय जिला परिषद डाक बंगला परिसर में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को सशक्त करना, दवा व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं पर विमर्श करना एवं क्षेत्र में नशा मुक्ति के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना था। जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए इटखोरी के दीपक कुमार सिन्हा को अध्यक्ष, पीतीज के रंजीत कुशवाहा को सचिव एवं करनी के अनिल कुमार दांगी को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दी। पदाधिकारियों से संगठन को ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई। कार्यक्रम में चतरा जिला केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि अनिमेष दत्ता, शैलेश कुमार एवं बबन कुमार ने पर्यवेक्षक के रूप में भाग लिया। बैठक में इटखोरी प्रखंड के सभी दवा विक्रेताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। जिसमें तय किया गया कि क्षेत्र में नशा मुक्ति को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा और आम लोगों को दवा के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, 20.5 किलो अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की मॉक ड्रिल, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

उग्रवाद के नाम पर दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस के लिए चुनौती

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

श्रद्धा और उल्लास के साथ सरस्वती पूजा, शिक्षण संस्थानों में भक्तिमय माहौल

सरस्वती पूजा को लेकर सिमरिया व पत्थलगड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च

हर्षाेल्लास के साथ हुई सरस्वती पूजा, सीओ व थाना प्रभारी ने किया पंडालों का निरीक्षण

बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

जिप उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत, पूजा पंडालों का किया भ्रमण

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

जिला मुख्यालय समेत प्रखंडो में श्रद्धा के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा

जिले में सरस्वती पूजा धूमधाम से आयोजित

Leave a Comment