Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सुदवर्ती क्षेत्र में टीकाकरण के लिए पैदल पहुंचे कर्मी, रास्ता खराब रहने के कारण एंबुलेंस नहीं पहुंची

On: July 31, 2025 2:08 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कान्हाचट्टी (चतरा)। कान्हाचट्टी प्रखंड के बेंगोकला पंचायत अंतर्गत पथेल, बघमरी, सिकीद, बनियाबांध, अमकुंदर, पचपेड़ी, धवैया, गड़िया में सदर अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर पंकज कुमार के दिशा निर्देश पर टीकाकरण कार्यक्रम चलाया गया। मिली जानकारी के अनुसार एएनएम रंजु कुमारी सहित 6 अन्य कर्मी एंबुलेंस से टीकाकरण के लिए पहुंचे थे। लेकिन खराब रास्ते के कारण एम्बुलेंस वहां तक नहीं पहुंच पाई और सभी पैदल चल कर टीकाकरण केंद्र पहुंचकर टीकाकरण किया। सिकीद, बघमरी दो ऐसे केंद्र थे जहां पानी से नदी लबालब भरा हुआ था। जिससे वहां तक एएनएम नहीं पहुंच सकी। स्वच्छता को लेकर सरकार व प्रशासन ने स्वस्थ्य अभियान एवं टीकाकरण अभियान को लेकर सरकार एक से एक कार्य कर रही लेकिन ऐसे सुदूरवर्ती क्षेत्रो में रोड नहीं होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बताते चले की दिन-रात में कोई महिलाओं को प्रसव तथा किसी को तबीयत खराब हो जाए तो वह स्वास्थ्य केंद्र तक सही समय पर नहीं पहुंच पाती हैं। ऐसी स्थिती क्षेत्र के ग्रामीणों जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। इस क्षेत्र के ग्रामीणों ने सरकार से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा एवं रोड मुहैया करने की मांग की है। स्वास्थ्य कमर्मियों के इस कार्य की ग्रामीणों ने सराहना भी की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मजदूर दिवस पर जागरूकता की गूंज… नारों से गूंजा इलाका

दर्दनाक हादसा: आंधी-तूफान के बीच बरगी डैम में डूबा क्रूज; 9 पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता!

श्री सर्वेश्वरी समूह  शाखा गुमला महिला संगठन ने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच एवं फुटकर विक्रेताओं के बीच राहत सामाग्री वितरण किया

​शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा

पुलिस चौकी में घुसकर हमला! वर्दी फाड़ी, सिपाही को पीटा — वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

थाना निरीक्षण में सख्ती का संदेश, फिर देवी दरबार में माथा टेक शांति की कामना

पत्रकार पर हमला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई—कई नामजद, गिरफ्तारी को छापेमारी तेज

सीएलएफ में सुमित्रा देवी को भावभीनी विदाई, नम आंखों से दी विदाई, दो वर्षों के कार्यकाल की सराहना

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत ग्राम सभा आयोजित, जल संकट पर ग्रामीणों का हंगामा

ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण पर घिरा विरोध का बादल

जनगणना-2027 को लेकर उपायुक्त ने दी विस्तृत जानकारी, डिजिटल माध्यम से होगी गणना, जिले में तैयारियां पूरी

Leave a Comment