Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

राजद कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, कार्यकर्ताओं में जोश व ऊर्जा का किया गया संचार

On: April 30, 2023 8:53 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

 

लोहरदगा: शहर के गुदरी बाजार स्थित मुद्रिका बैंक्वेट हॉल में शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल जिला इकाई का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर राजद कार्यकर्ताओं में जोश व ऊर्जा का संचार किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि राजद प्रदेश प्रवक्ता सह उपाध्यक्ष अनीता यादव, राजद जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मेहता, राजद ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ चंद्रवंशी, प्रधान महासचिव कमलेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव, रंजीत यादव, प्रभात कुमार समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राजद प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता अनीता यादव ने कहा कि, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए झारखंड में कार्यकर्ता राजद की सरकार लाना सुनिश्चित करें। कहा कि, केंद्र की भाजपा सरकार लगातार लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या कर रही है। रेलवे, जहाज, कोयला समेत अन्य सरकारी संपत्तियों को बेचकर सरकारी नौकरियां खत्म कर रही है। इस माध्यम से केंद्र सरकार आरक्षण भी समाप्त कर संविधान के विपरीत कार्य कर रही है। अनीता यादव ने कहा राजद सुप्रीमो लालू यादव कभी गरीबों पर अत्याचार नहीं सहा है। जेल जाना पसंद किया पर, भाजपा से उन्होंने समझौता नहीं किया। राजद कार्यकर्ता इस त्याग को समझें। वर्तमान में सशक्त संगठन बनाने की नितांत जरूरत है। राजद जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मेहता ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि, देश में अघोषित इमरजेंसी चल रहा है। केंद्रीय जांच एजेंसियां गैर भाजपा सरकार को राज्यों में अस्थिर करने में लगी है। केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण महंगाई चरम पर है। राजद कार्यकर्ता भाजपा के कुशासन का अंत करेंगे। राजद ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ चंद्रवंशी ने कहा, लालू यादव के प्रयास से आज पूरे देश में विपक्ष एकजुट है। केंद्र सरकार विपक्ष और जनता की आवाज का गला घोट रही है। राजद इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। कहा कि, लालू यादव ने संगठन को तेजस्वी यादव के रूप में सशक्त नेतृत्व दे दिया है। कार्यकर्ता मजबूत संगठन बनाने का प्रयास करें तभी देश व राज्य की हालत में सुधार होगा। राजद प्रदेश महासचिव कमलेश यादव ने कहा देश को बचाने के लिए राजद कार्यकर्ता भाजपा को भगाना सुनिश्चित करें। इसके लिए सशक्त संगठन जरूरी है। कार्यक्रम को राजद प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव, शालिग्राम पांडे, विनोद तमेडा, राजद भंडरा प्रखंड अध्यक्ष रऊफ खान, कुडू प्रखंड अध्यक्ष श्रवण कुमार, संजय गुप्ता, मुकीम अंसारी, प्रभात कुमार ने भी संबोधित किया। मंच का संचालन वरीय राजद नेता हीरालाल गुप्ता ने किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में राजद के कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

किसानों की बदहाली पर फूटा जनाक्रोश, युवा समाजसेवी रामाधार पाठक ने सरकार और कृषि मंत्री को घेरा

लोहरदगा में गंगा दशहरा पर भव्य गंगा आरती की तैयारियाँ तेज, 10 कुंवारी कन्याओं ने किया आरती का पूर्वाभ्यास

आक्रामक बंदर का महा-आतंक; हमले में 5 ग्रामीण लहूलुहान, वन विभाग की सुस्ती से फूटा जनता का गुस्सा

रिश्तों का वीभत्स कत्ल; तहेरे भतीजे के प्यार में अंधी पत्नी ने पति को चारपाई से बांधकर 9 बार दिया बिजली का करंट, फिर पिलाया जहर

पलायन की भेंट चढ़ा एक और लाल; संदिग्ध शव बरामद, ग्लूकोज फैक्ट्री के नाम पर जबरन कराया जा रहा था केमिकल का काम

भीषण गर्मी और हीट वेव के खिलाफ जिला प्रशासन का महा-अभियान; सीएम के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर सजे प्याऊ

झारखंड में चरमराई बिजली व्यवस्था पर विधायक प्रतिनिधि रौशन कुमार सिंह का महा-हमला; बोले— जनता त्रस्त, सरकार ट्रांसफर-पोस्टिंग में मस्त

मंदिर प्रांगण में झामुमो की सांगठनिक बैठक; पार्टी मजबूती और एसआईआर पर हुआ विशेष मंथन

अवैध बालू का महा-खेल; माफिया उड़ा रहे एनजीटी नियमों की धज्जियां, हजारीबाग में ऊंचे दामों पर खपाई जा रही है चतरा की संपदा

भीषण गर्मी में जनता बूंद-बूंद पानी को तरसी; कई चापाकल ठप, जलमीनार से पानी पीने के बजाय हो रही खेती

कुदरत का अनोखा करिश्मा; महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, नवजात शिशुओं को देखने उमड़ी भारी भीड़

*अनिमेश रंजन ने उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, गुमला के पद पर किया पदभार ग्रहण*

Leave a Comment