Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उदयन पब्लिक स्कूल का समारोहपूर्वक मनाया गया छठा स्थापना दिवस

On: April 29, 2023 11:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चुनाव आयोग के तर्ज पर चुनाव कर चुने गए हेड बॉय और हेड गर्ल

सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड के तेतर मोड़ स्थित उदयन पब्लिक स्कूल में शनिवार को विद्यालय का छठा स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें नृत्य, संगीत, भाषण आदि बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काट कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने छात्र-छात्राओं को भारतीय मतदान प्रक्रिया को समझाने हेतु सभी विद्यार्थियों द्वारा हेड बॉय, हेड गर्ल, स्पोर्ट्स कैप्टन, स्पोर्ट्स वॉइस कैप्टन का चुनाव के लिए मतदान करवाया गया। जिसमें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी टैंसी थॉमस, रिटर्निंग ऑफिसर राजन मैथ्यू, स्ट्रॉन्ग रूम प्रभारी अनुज चंद्रा, वोटर्स लिस्ट इंस्पेक्टर रेखा कुमारी कक्षा 1 से 5 अरविंद वर्मा, कक्षा 6 से 10 तक बैलेट पेपर इंचार्ज गोविंद कुमार, जोबिन जोसेफ, संजय सिन्हा, इंक अप्लिंग मंजू कुमारी ने चुनाव प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाकर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाया। चुनाव में हेड बॉय शाहिद अफरीदी निर्विरोध चुने गए, वहीं हेड गर्ल में सगुप्ता प्रवीण 10 ने एक वोट से जीत हासिल की। स्कूल स्पीकर के रूप में संभव राज केसरी को निर्विरोध, स्पोर्ट्स कैप्टन में राहुल कुमार 48 वोट से जीत हासिल की, वहीं स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन पल्लवी कुमारी महज़ 2 वोट से जीत हासिल की। स्कूल हाउस में येलो हाउस त्रिशूल, रेड हाउस अग्नि, ब्लू हाउस पृथ्वी और ग्रीन हाउस शौर्य का चुनाव कर हाउस कैप्टन, हाउस वाइस कैप्टन को चुन कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर में विद्यालय प्रबंधन समिति की सदस्य प्रेमलता चन्द्रा व अंजली चन्द्रा द्वारा चयनित विद्यार्थियों को बैच और सैश देकर सम्मानित किया गया। इसी बीच प्राचार्या टेंसी थॉमस ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन समिति कीसदस्य प्रेमलता चन्द्रा, अंजली चन्द्रा, अनुज चन्द्रा, विद्यालय प्राचार्या टेंसी थॉमस, सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नए थाना प्रभारी का एक्शन शुरू, अवैध शराब से लदी बोलेरो जब्त; 2 तस्कर गिरफ्तार!

लोहरदगा मंडल कारा में “मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र” का शुभारंभनालसा नई दिल्ली और झालसा रांची के निर्देशानुसार व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा श्री राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में मंडल कारा, लोहरदगा परिसर में 12 मई 2026 को मंडल कारा के बंदियों के परिजनों को कानूनी सहायता, सुगम मुलाकात तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से *”मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र”* की शुरुआत की गई। इस दौरान डालसा सचिव श्री मनोरंजन कुमार, प्रभारी जेलर मो सोनू एलएडीसीएस चीफ श्री नसीम अंसारी सहित जेल के पुलिस बल व पीएलवी उपस्थित थे। डालसा सचिव ने बताया कि इस सहायता केंद्र का उद्देश्य बंदियों के परिजनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, बंदियों से सुगम मुलाकात सुनिश्चित कराना, उनके समस्याओं का समाधान करना और न्याय तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना है। वहीं डालसा सचिव ने बताया कि इस केंद्र में पीएलवी की भी नियुक्ति की गई है। जो मंडल कारा, लोहरदगा के बंदियों से मुलाकात करने पहुंचे उनके परिजन या परिचित को कानूनी जानकारी और सहायता प्रदान करेंगे। साथ ही बंदी से मुलाकात करने आए लोगों से उनका विवरण तालिका में अंकित करेंगे। जिसमें मुलाकात करने आने वाले का नाम, पता, किससे मुलाकात करनी है, मामले का विवरण, पुलिस स्टेशन, न्यायालय जहां मामला लंबित है. मामले का चरण, सुनवाई की अगली तारीख, कानूनी सहायता अंतर्गत वकील की जानकारी सहित अन्य जानकारी तालिका में अंकित करेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र के संचालन के लिए आवश्यक स्थान और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। इस दौरान उन्होंने जेल परिसर और मुलाकात स्थल का निरीक्षण कर स्वच्छता, पेयजल और बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही मंडल कारा के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुलाकात व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाया जाए, ताकि परिजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया

व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर एसपी से मिला चैंबर और सर्राफा एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

हेसल साइडिंग की बदहाली से ट्रक मालिकों में भारी आक्रोश, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू से लगाई मदद की गुहार

भंडरा में निकली ठाकुर जी की भव्य शोभा यात्रा, जयकारों से गूंजा नगर, ​श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब; ‘राधे-राधे’ के उद्घोष से भक्तिमय हुआ वातावरण

लोहरदगा: उपायुक्त ने दी चेतावनी, ‘नियमित रूप से खुलें आंगनवाड़ी केंद्र, कोताही बर्दाश्त नहीं’

उपायुक्त ने नदिया में बन रहे पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण, जल्द क्रियाशील करने का निदेश

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

Leave a Comment