कैरो (लोहरदगा): कैरो प्रखण्ड के नरौली गाँव में युवा सद्भावना मंच के तत्वधान में बॉलीबॉल मैच का आयोजन का आयोजन किया गया। इस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में नरौली पंचायत के 2 टीमों ने भाग लिया जिसमें नरौली की टीम ने चना टोली को 2-0 से हराया। मैच का उद्घाटन करते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पवन कुमार महतो ने कहा कि युवा खेल से जुड़े इससे मानसिक, शारीरिक बौद्धिक व चरित्र निर्माण के साथ आपसी समरसता स्थापित करने में मदद मिलती है, खेल का मैदान हमें विपरीत परिस्थितियों में भी डटे रहने की सीख देता है। आगे प्रखण्ड विकास पदाधिकारी महोदय ने कहा कि सद्भावना मंच की ओर हर शनिवार को बॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट के अलावा संगीत, ललित कला व लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाता है। साथ उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए वेलडर, पलम्बर, होटल मैनेजमेंट, हाउस किपिग इत्यादि कार्यक्रमों की प्रशिक्षण निशुल्क कराया जा रहा है प्रशिक्षित युवाओ को शत प्रतिशत प्लेसमेंट की सुविधा है जो भी युवा इससे जुड़ना चाहते हैं वे सभी प्रखण्ड कार्यालय कैरो या सद्भावना दूतों से जल्द संपर्क करें।नरौली व चना टोली के बीच रोमांचक मैच खेला गया खेला गया जिसमेंसद्भावना मंच सदस्य ,आकाश कुंवर, दिनेश कुमार,जावेद अख्तर, जुबैर अंसारी,रोशन उरांव, अनवर अंसारी, बलराम साहू, जिसान अंसारी, इश्तियाक अंसारी ,निमरोद मींज, अजय साहू, महाराज उरांव इत्यादि मौजूद थे।








