Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सीएमडी ने कहा कि श्रमिकों के मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता से नई ऊंचाइयों को छू रहा है सीसीएल

On: May 2, 2025 6:04 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टंडवा (चतरा)गुरुवार को सीसीएल द्वारा अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें दरभंगा हाऊस स्थित मुख्यालय में कई उत्कृष्ट कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुवे सम्मानित किया गया। बता दें 01 मई 2025 को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर सीसीएल ने अपने राँची स्थित मुख्यालय के कन्वेंशन सेंटर में श्रमिक दिवस-सह-पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। जहां सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंधक निलेन्दु कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सीसीएल केवल एक उत्पादन इकाई नहीं, बल्कि एक सशक्त और दूरदर्शी संगठन है। यह अपने श्रमिकों की मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता से नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हमने वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक का सर्वाधिक 87.55 मिलियन टन कोयला उत्पादन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने आगे कहा कि श्रमिक केवल एक शब्द नहीं, बल्कि हमारी पहचान हैं। हमें ना केवल अपने कार्यों से, बल्कि अपने विचारों से भी श्रमिक बनना होगा।समारोह में उत्कृष्ट  योगदान देने वाले कर्मचारियों और हितधारकों को सम्मानित किया गया। जिसमें मगध-संघमित्रा क्षेत्र को पिछले वर्ष की तुलना में कोयला प्रेषण में 28% उच्चतम वृद्धि के लिए सर्वश्रेष्ठ साइडिंग में मगध-संघमित्रा क्षेत्र के बालूमाथ साइडिंग को सर्वश्रेष्ठ साइडिंग का पुरस्कार मिला। जबकि पिछले वर्ष की तुलना में लक्ष्य प्राप्ति के साथ कोयला प्रेषण में वृद्धि के अनुसार ग्रेड-ए श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ ओपन कास्ट खदान में मगध परियोजना को दूसरा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त मगध संघमित्रा क्षेत्र में कोयला खनन का कार्य कर रही आउटसोर्सिंग कंपनी वीपीआर- बीजीआर-पीएलआर कंसोर्टियम के 4 ठेकेदार श्रमिकों को भी पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिसमें आलोक कुमार, मुकेश यादव, साधन सरकार एवं आसी विश्वनाथम के नाम शामिल हैं। इस अवसर पर मगध-संघमित्रा क्षेत्र के महाप्रबंधक नृपेंद्र नाथ, परियोजना पदाधिकारी  एस. सत्यनारायणा समेत कई अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

साली से प्रेम, परिवार का विरोध… फिर उठाया खौफनाक कदम

 -5 वर्षीय नन्हे बालक शिवाय खंडेलवाल ने मात्र 2 मिनट 24 सेकेंड में हनुमान चालीसा का पाठ कर इनफ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज जिले का मान बढ़ाया*

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

एमडीएस छात्रा से दुष्कर्म मामला, सहेली समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

“समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद्” गठन को लेकर बैठक

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

Leave a Comment