Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

जम्मू-कश्मीरः 10-12 अवैध पाकिस्तानी नागरिकों को पुलिस ने लिया हिरासत में

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अवैध रूप से जम्मू-कश्मीर में रह रहे 10-12 पाकिस्तानी नागरिकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सरकार ने तय वीजा अवधि पर आये इन पाकिस्तानी नागरिकों को समय सीमा से खत्म होने से पहले भारत छोड़ने का स्पष्ट निर्देश दिया था। हिरासत में लिए गए लोगों में से अधिकांश महिलाएं हैं, जो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से आई थीं। वे कई वर्षों से घाटी में रह रही थीं और उनके बच्चे यहीं पैदा हुए हैं। यह कदम पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर उठाया गया है, जिसमें 26 नागरिकों की जान चली गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।

सभी को भारत छोड़ने के लिए दिया गया था नोटिस

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिए गए सभी व्यक्तियों को पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), कश्मीर में विदेशी पंजीकरण अधिकारी (एफआरओ) का प्रभार संभाले सीआईडी विशेष शाखा (एसबी) ने भारत छोड़ने के लिए नोटिस दिया था। यह कार्रवाई भारत सरकार के गृह मंत्रालय से जारी आदेश (संख्या 25022/28/2025-एफ दिनांक 25 अप्रैल, 2025) के अनुपालन में की जा रही है। उन्होंने बताया कि आदेश में निर्देश दिया गया था कि भारत में अवैध रूप से रह रहे सभी विदेशी नागरिक (पाकिस्तानी) 27 अप्रैल तक या उससे पहले देश छोड़ दें।

आदेश का पालन नहीं करने पर सभी लोगों को हिरासत में लेने के लिए अभियान शुरू किया गया

जम्मू और कश्मीर पुलिस ने सरकारी आदेश का पालन करने में विफल रहने वाले सभी लोगों को हिरासत में लेने के लिए एक समन्वित अभियान शुरू किया है। सूत्रों के अनूसार हिरासत में लिए गए लोगों में से अधिकांश महिलाएं हैं, जो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से आई थीं। वे कई वर्षों से घाटी में रह रही थीं और उनके बच्चे यहीं पैदा हुए हैं। हिरासत में लिए गए पाकिस्तानी नागरिकों को वाघा सीमा तक पहुंचाने में मदद की जाएगी, जहां उन्हें आवश्यक औपचारिकता पूरी करने के बाद पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। (DD News)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

26 साल के झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में पहुंचाने का संकल्प, 2050 तक नया मुकाम हासिल करने का लक्ष्य : हेमन्त सोरेन

SBI में 93.60 लाख के गबन का खुलासा: पत्नी और ड्राइवर के खातों में ट्रांसफर किए थे पैसे, 6 साल बाद मैनेजर झारखंड से गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर 2 बच्चों के पिता को दिल दे बैठी शादीशुदा महिला; पति का घर छोड़ा, 100 रुपये के स्टांप पर 9 शर्तें लिखकर किया प्यार का इकरार

जनजातीय गौरव दिवस की सफलता पर जय श्रीराम समिति ने की समीक्षा बैठक, सभी सरना एवं सनातन समाज के लोगों के प्रति जताया आभार

उपायुक्त की अध्यक्षता में विकास समन्वय की बैठक आयोजित, विभिन्न विभागों की योजनाओं के समयबद्ध निष्पादन एवं लंबित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश

उपायुक्त की अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के अनुपालन को लेकर बैठक आयोजित

Leave a Comment