Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आम्रपाली परियोजना में मजदूर संघ के नेतृत्व में कामगारों ने की बैठक, भरी हुंकार

On: April 29, 2025 5:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टंडवा (चतरा): मंगलवार को सीसीएल द्वारा संचालित आम्रपाली परियोजना स्थित महाप्रबंधक कार्यालय के समीप भारतीय खदान मजदूर संघ से संबद्ध झारखंड ग्रामीण मजदूर संघ की महा बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष गुरुदयाल साव व संचालन  महामंत्री रमेश वर्मा ने किया। बैठक में मुख्य रुप से आम्रपाली परियोजना में कोयले का उत्खनन व परिवहन को लेकर खुले टेंडर में भाग लेने वाले सफल प्रतिभागी कैलिबर एंड लॉजिस्टिक्स को एल वन होने पर उसका स्वागत करते हुवे कामगारों के हितों को लेकर ध्यानाकर्षण कराना था। जानकारी देते हुवे महामंत्री रमेश वर्मा ने बताया कि वर्तमान में अंबे माइनिंग ज्वाइंट वेंचर के अधीन लगभग 650 कामगार कार्यरत हैं जिसमें 350 स्थानीय बेरोजगार युवकों के नियोजन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से लिया गया। वहीं लोगों ने कहा कि विस्थापित परिवारों के हितों के साथ किसी भी सुरत में समझौता नहीं किया जायेगा। उक्त कंपनी को स्थानीयों के रोजी- रोजगार समेत उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा। जीवन और जीविका प्रभावित ना हो जिसको ध्यान में रखते हुवे धरातल पर उतरने से पूर्व नई कंपनी को विस्थापित गांवों के भू-रैयतों व ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी सहमति हर हाल में लेना पड़ेगा। वहीं वक्ताओं ने आपसी एकता को संकल्पबद्ध करते हुवे कामगारों को अपने संबोधन के दौरान कहा कि उपेक्षा होने की स्थिति में उन्हें वैधानिक तरीका अपनाकर अनिश्चितकालीन जोरदार आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा। इस मौके पर धीरेन्द्र चौधरी, बजरंगी सिंह, रवि रवानी, राजेश कुमार, सूरज सिंह, राकेश सिंह, बजरंगी पासवान, सुनील कुमार, अंगद कुमार, प्रमोद कुमार, गणेश कुमार, अजय कुमार, दीपक साव, पवन कुमार, महेंद्र साव, नरेश महतो, राकेश सिंह, दिलीप कुमार, परमेश्वर महतो, मुखलाल यादव, संतोष राम, बैजनाथ राम, बिनोद उरांव, संजय राम समेत सैंकड़ों कामगार मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

बचपन स्कूल के बच्चों ने जाना पुलिस का कार्य, गुमला थाने का किया भ्रमण- थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने बच्चों से स्नेह जताया*

मंइया सम्मान व पेंशन योजनाओं में फर्जीवाड़ा, मिश्रोल गांव में दोहरे लाभ का सनसनीखेज मामला उजागर

सवर्ण एकता मंच का एकदिवसीय अधिवेशन सम्पन्न, यूजीसी के ‘काले कानून’ को वापस लेने की मांग

शौडिक समाज के वनभोजन सह मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक

जंगल से अवैध विदेशी शराब निर्माण की सामग्री बरामद, तस्कर फरार

नगर निकाय चुनाव को लेकर जनता कर रही है आपस में विचार विमर्श  –सूरज अग्रवाल*

प्रचार रथ रवाना,पूर्व राज्य सभा सांसद ने दिखाई हरि झंडी, शामिल हुए कई गणमान्य लोग

दो मोटर साइकिल की टक्कर में तीन लोग गंभीर रुप से घायल

शहीद बीर बुधू भगत स्मृति मेला जतरा को सफल बनाने पर विचार विमर्श

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक आयोजित

जिला कांग्रेस कमिटी की राजनीतिक मामलों की एक उच्च स्तरीय एवं अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

रविदास जयंती समारोह 2026 का भव्य आयोजन, वक्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को अपनाने का आह्वान किया

Leave a Comment