WhatsApp Group
Join Now
सिमरिया(चतरा)। शिवपुर-कठौतिया रेलवे लाइन किसान संघर्ष के सदस्यों ने भुवनेश्वर प्रसाद मेहता पूर्व सांसद हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के नेतृत्व में दीपक विरुवा राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री झारखंड सरकार से गुरुवार को भेंट कर गैर मजरूवा जमीन के मुआवजा दिलाने के संबंध में बात की। सदस्यों ने मंत्री को बताया कि चतरा जिला में शिवपुर-कठौतिया रेलवे लाइन और भारत माला रोड के लिए जमीन अधिग्रहण हो रहा है। दोनों परियोजना में हजारों दलित, आदिवासी और गरीब किसानों के बन्दोवस्त, दखल कब्जे और गैर मजूरवा भूमि का अधिग्रहण हो रहा है। गैर मजूरवा जमीन लोगों के 80-90 वर्ष पूर्व से दखल कब्जा में है और हजारों किसानों का घर है। इसमें खेत भी बना हुआ है। हजारों किसान ऐसे हैं जिनके पास गैर मजूरवा जमीन के अलावे एक इंच भी रैयती जमीन नहीं है। इसी शिवपुर-कठौतिया रेलवे लाइन के टण्डवा अंचल जिला चतरा के दर्जनों किसानों को गैर मजूरवा जमीन का उपायुक्त द्वारा सत्यापन कर मुआवजा भुगतान भी किया गया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री झारखण्ड, मुख्य सचिव, आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल, उपायुक्त चतरा को कई बार प्रभावितों द्वारा लिखकर दिया जा चुका है। इतना ही नहीं 22 अप्रैल 2023 से भीषण गर्मी, ठढ़ और बरसात में सिमरिया प्रखण्ड के इचाक खुर्द गांव में किसान धरना पर बैठें हैं। करीब दो वर्ष हो गया लेकिन न तो झारखण्ड सरकार ने ध्यान दिया और न ही पदाधिकारीगण। अतः किसानों के हित में उन्हें गैर मजरूवा जमीन का भुगतान करवाने की कृपा करें। प्रतिनिधि मंडल में डॉ वासवी किडो, अर्जुन कुमार, गयानाथ पाण्डेय, नर्मदेश्वर सिंह, महेश बांडो, मोती दांगी, नागेश्वर यादव एवं राजेश सिन्हा आदि शामिल थे।


















Total Users : 1230625
Total views : 3081973