गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले में रामनवमी का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। अखाड़ों की ओर से रामनवमी पर भव्य जुलूस निकाले गये। इसी दौरान अचानक गढ़ा शहर के रंका मोड़ पर एक रामनवमी जुलूस के रथ में आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। वहीं जुलूस में शामिल लोगों ने आग बुझाने का प्रयाश किया, लेकिन अग्निशमन वाहन की व्यवस्था नहीं होने के कारण आग को नियंत्रित नहीं किया जा सका। मौजूद लोगों ने आग बुझाने का हर संभव कोशिश की लेकिन बुझा नहीं पाए और बेबस रथ को जलता देखते रहे। वहीं देखते ही देखते रथ जलकर खाक हो गया। राहत की बात यह रही कि आग से सिर्फ रथ जला, किसी व्यक्ति को कोई नुकशान नहीं हुआ। जला रथ जय भारत संघ टंडवा का था। दुसरी ओर इतने बड़े आयोजन में फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं होने पर लोगों ने प्रशासन की आलोचना की और आगे से ऐसी घटना ना हो इसके लिए अग्निशमन की व्यवस्था करने की बात कही।
---Advertisement---

और पढ़ें
26 साल के झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में पहुंचाने का संकल्प, 2050 तक नया मुकाम हासिल करने का लक्ष्य : हेमन्त सोरेन
SBI में 93.60 लाख के गबन का खुलासा: पत्नी और ड्राइवर के खातों में ट्रांसफर किए थे पैसे, 6 साल बाद मैनेजर झारखंड से गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर 2 बच्चों के पिता को दिल दे बैठी शादीशुदा महिला; पति का घर छोड़ा, 100 रुपये के स्टांप पर 9 शर्तें लिखकर किया प्यार का इकरार












Total Users : 1283929
Total views : 3160432