Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंडः दो मालगाड़ी की टक्कर में 2 लोको पायलट जिंदा जले, 5 कर्मी गंभीर, एनटीपीसी के थे दोनो गाड़ी, VDO देखें…

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

साहिबगंज। देश में लगातर दुसरा रेल हादसा झारखंड में, जहां कोयला लोड मालगाड़ियां आपस में टक्करा गई। साहिबगंज जिले के बरहेट अंतर्गत सोनाजोड़ी के समीप एमजीआर रेलवे लाइन पर दो मालगाड़ी आपस में टकरा गई। जिसमें मालगाड़ी के 2 लोको पायलट (चालक) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकी एक मालगाड़ी चालक समेत कुल 5 कर्मी गंभीर रुप से झुलस गये हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है। दुसरी ओर रेलवे ने इस दुर्घटना से पल्ला झाड़ लिया है। बताया जा रहा है कि एमजीआर रेलवे लाइन एनटीपीसी के अधीन है। ऐसे में इस दुर्घटना से रेलवे का कोई लेना-देना नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात गोड्डा के ललमटिया से कोयला लोड मालगाड़ी पश्चिम बंगाल के फरक्का एनटीपीसी परियोजना जा रही थी।

इसी दौरान बरहेट अंतर्गत सोनाजोड़ी के समीप लूप लाइन पर खाली मालगाड़ी खड़ी थी और लोड मालगाड़ी लूप लाइन पर पहुंच गयी और खड़ी मालगाड़ी से सीधी टक्कर हो गई। जिससे मालगाड़ी के 5 वैगन पटरी से उतर गये। इसके साथ ही मालगाड़ी के इंजन में आग लगने से खाली मालगाड़ी के चालक अंबुज महतो झारखंड के बोकारो जिला अंतर्गत सेक्टर-9 और कालेश्वर माल पश्चिम बंगाल के निवासी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एनटीपीसी व रेलवे के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं आग बुझाने के लिए पहुंचे अग्निशमन विभाग के दमकल वाहनों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुर्घटना में रेलवे को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं रेलवे अधिकारियों ने घटना की जांच करने की बात कही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

26 साल के झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में पहुंचाने का संकल्प, 2050 तक नया मुकाम हासिल करने का लक्ष्य : हेमन्त सोरेन

SBI में 93.60 लाख के गबन का खुलासा: पत्नी और ड्राइवर के खातों में ट्रांसफर किए थे पैसे, 6 साल बाद मैनेजर झारखंड से गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर 2 बच्चों के पिता को दिल दे बैठी शादीशुदा महिला; पति का घर छोड़ा, 100 रुपये के स्टांप पर 9 शर्तें लिखकर किया प्यार का इकरार

जनजातीय गौरव दिवस की सफलता पर जय श्रीराम समिति ने की समीक्षा बैठक, सभी सरना एवं सनातन समाज के लोगों के प्रति जताया आभार

उपायुक्त की अध्यक्षता में विकास समन्वय की बैठक आयोजित, विभिन्न विभागों की योजनाओं के समयबद्ध निष्पादन एवं लंबित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश

उपायुक्त की अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के अनुपालन को लेकर बैठक आयोजित

Leave a Comment