Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दो समुदायों के बीच झड़प-पथराव व आगजनी मामले में 22 गिरफ्तार, भारी संख्या में गांव में पुलिस बल तैनात

On: March 19, 2025 9:56 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत घोड़थम्बा ओपी क्षेत्र में होली जुलूस के दौरान हुए झड़प मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि शुक्रवार को घोड़थम्बा क्षेत्र में होली के दौरान निकाले गये जुलूस को रोके जाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद 2 समुदायों के बीच झड़प हो गयी। इस दौरान उपद्रवियों के पथराव और आगजनी में कई लोग घायल हो गये। एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया की इस सिलसिले में अब तक दोनों पक्षों के 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान 4 दुकानें, 5 मोटरसाइकिल और 2 चारपहिया वाहन में उपद्रवियों ने आग लगा दी थी।

पुलिस अधीक्षक बिमल कुमार ने कहा कि झड़प में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। फिलहाल स्थति पूरी तरह से नियंत्रण में है। लगातार घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। जबकी क्षेत्र में शांति बनाये रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

झारखंड सरकार को हिंसा के लिए बाबूलाल मरांडी ने दोषी ठहराया

दुसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस हिंसा के लिए झारखंड सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा है कि गिरिडीह के घोड़थम्बा में होली जुलूस पर पथराव और आगजनी की घटना हेमंत सोरेन सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति और प्रशासनिक विफलता का परिणाम है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

साली से प्रेम, परिवार का विरोध… फिर उठाया खौफनाक कदम

 -5 वर्षीय नन्हे बालक शिवाय खंडेलवाल ने मात्र 2 मिनट 24 सेकेंड में हनुमान चालीसा का पाठ कर इनफ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज जिले का मान बढ़ाया*

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

एमडीएस छात्रा से दुष्कर्म मामला, सहेली समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

“समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद्” गठन को लेकर बैठक

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

Leave a Comment