Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सरना पूजा स्थल जाहेरथान में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, कहा आदिवासियों की संस्कृति को संरक्षित करने हेतु सरकार प्रतिबद्ध

On: March 9, 2025 11:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शनिवार को प्रकृति उपासना का महापर्व बाहा पर्व के अवसर पर जमशेदपुर, कदमा के शास्त्रीनगर स्थित सरना पूजा स्थल जाहेरथान में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति और कल्याण की कामना की। मौके पर मुख्यमंत्री ने गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

आदिवासियों की संस्कृति को संरक्षित करने हेतु सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज को सशक्त बनाने हेतु सरकार प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है। आर्थिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, और सामाजिक संरक्षण के साथ-साथ बहुआयामी दृष्टिकोण पर आधारित मजबूती प्रदान की जा रही है। आज आदिवासी समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है। आदिवासी सभ्यता व संस्कृति झारखंड की पहचान है। आदिवासी समाज ही प्रकृति के असली संरक्षक हैं।

मौके पर मंत्री रामदास सोरेन, सांसद जोबा मांझी, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक मंगल कालिंदी, विधायक संजीव सरदार, विधायक सविता महतो, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के अलावे आदिवासी संथाल जाहेरथान समिति के संरक्षक लक्ष्मण टुडू, अध्यक्ष भुवा हांसदा, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम कासके, सचिव पंचू हांसदा, महासचिव भीम के अलावे माझी बाबा बिन्दे सोरेन, सुरेंद्र टुडू एवं समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस के नाक के नीचे 1 करोड़ की लूट: थाने से चंद कदम की दूरी पर व्यापारी से छीना 1 किलो सोना!

78 साल बाद भी पांच गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

नो इंट्री उल्लंघन और रैश ड्राइविंग पर प्रशासन सख्त, दो वाहन ब्लैकलिस्ट

दो सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

चार माह से लापता वृद्ध को हंटरगंज पुलिस ने सकुशल किया बरामद

नवनियुक्त एसपी अनिमेष नैथानी ने थाना का किया निरीक्षण

रेलवे निर्माण कार्य में लापरवाही से कई गांवों की बिजली ठप, ग्रामीणों ने काम कराया बंद

दर्दनाक सड़क हादसा: वायु सेना के जवान की दुखद मौत, ढाई महीने की बेटी से मिलने छुट्टी पर आए थे घर!

सनसनी: लापता 3 युवाओं के नदी में मिले शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया गुमराह करने का गंभीर आरोप!

बारात का विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला: उग्र भीड़ ने की मारपीट, 3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार! | Viral Video

गौ माता के सम्मान में पूरा भारत वर्ष मैदान में – जिला प्रमुख अशोक त्रिपाठी

Leave a Comment