Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

समारोहपूर्वक ब्राह्मणों ने मनाई परशुराम जयंती, समाज के विपन्न परिवारों के सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक उत्थान पर दिया गया बल

On: April 22, 2023 11:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

टंडवा (चतरा)। टंडवा प्रखंड मुख्यालय स्थित टाऊन हॉल में शनिवार को ब्राह्मण परिवारों द्वारा समारोहपूर्वक भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के ब्राह्मण परिवारों ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर वैदिक मंत्रोच्चारण, आरती व पुष्पांजलि अर्पित कर हर्षाेल्लास से जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता छेदी पांडेय व संचालन सुमन भारतीय ने किया। कार्यक्रम में राहम, टंडवा, डहु, बड़गांव, सिसई, फुलवरिया समेत अन्य गांवों के मौजूद ब्राह्मण समाज के वक्ताओं ने भगवान विष्णु के छठे आवेशावतार श्री परशुराम के कई रोचक कथाओं का वर्णन किया। वहीं सामाजिक उत्थान में शस्त्र व शास्त्र दोनों की आवश्यकता बताई। इसके साथ हीं, वक्ताओं द्वारा ब्राह्मण समाज के विपन्न परिवारों का सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक उत्थान करने पर बल देते हुवे प्रोत्साहित करने के साथ हीं वेदाध्ययन करना, संस्कृति व संस्कारों के संरक्षण के लिए षड्कर्मों का अनुपालन करने की बातें बताई गई। सर्वसम्मति से अगली बैठक में संगठन निर्माण व सशक्त रुपरेखा तय करने के उद्देश्य से अक्षयवट पांडेय को अस्थाई तौर पर संयोजक बनाया गया। मौके पर अक्षयवट पांडेय, एनके पाठक, ईश्वर दयाल पांडेय, कामेश्वर पांडेय, विजय चौबे, गोविंद तिवारी, नीरज तिवारी, विकास पांडेय, उदय पांडेय, आशुतोष मिश्रा, सतीश पाठक, उपेन्द्र पांडेय, परमानन्द मिश्रा, संजीव तिवारी, विजय पाठक, अरुण पांडेय, संजीव पांडेय समेत भारी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् ने मनाया होली मिलन समारोह, फाग गीतों और गुलाल से सराबोर हुआ माहौल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: भारत ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 256 रनों का विशाल लक्ष्य

पुलिस–अपराधियों के बीच मुठभेड़, प्रिंस खान गिरोह का शूटर घायल, एएसआई को लगी गोली

श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह को लेकर भव्य कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

सांसद ने सरना स्थल में चबूतरा निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य का किया उद्घाटन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोहरदगा में जल महोत्सव पखवाड़ा का जिला स्तरीय शुभारंभ, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कूडू में जेएसएलपीएस के तहत भव्य कार्यक्रम, 250 से अधिक दिदियों ने लिया भाग

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं के योगदान और नेतृत्व क्षमता को किया गया सम्मानित

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में नया नेतृत्व चर्चा में, चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की उठाई मांग

बिना ओटीपी और लिंक के खाते से उड़ गए 29,100 रुपये, साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज, महिला ने थाना में की शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने को लेकर बैठक, ग्रामीणों ने लिया संकल्प, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

ग्रामीण विकास व जेएसएलपीएस योजनाओं की समीक्षा, लंबित भुगतान जल्द करने का निर्देश, उपायुक्त ने कहा योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Leave a Comment