Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

इन गांवों में अब नहीं बजेगा डीजे, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई, वजह जान चौंक जाएंगे आप

On: February 16, 2025 11:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

उदयपुर। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के 14 गांवों में अब शादी समारोहों में डीजे की धुन सुनाई नहीं देगी। उक्त निर्णय बच्चों की पढ़ाई पर पड़ने वाले बुरे असर और सामाजिक विवादों को कम करने को लेकर उठाया गया है। वाल्मीकि एकता भील समाज के इस पहल को सराहा गया है, जिसने उक्त गांवों में डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। गांवों के पंचों ने लोहारिया और मोटागांव थानों में डीजे बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ज्ञापन भी सौंपा है।

सर्वसम्मति से समाज ने लिया निर्णय

थाने में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि डीजे बजाने से कई बार सामाजिक विवाद उत्पन्न होते हैं और बच्चों की पढ़ाई में भी रुकावट आती है। जिसके कारण समाज ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है कि अब किसी भी व्यक्ति द्वारा शादी में डीजे बजाने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

समाज ने पुलिस को यह निर्देश भी दिया है कि यदि किसी व्यक्ति ने डीजे बजाया, तो उसे तब तक छोड़ा न जाए जब तक समाज की सहमति न मिले। ज्ञापन देने वालों में वाल्मीकि एकता भील समाज के अध्यक्ष रामलाल कलासुआ, सचिव रणछोड़ लाल बुज और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।

डीजे बजाने पर प्रतिबंध वाले गांव

बांसवाड़ा जिले के जिन गांवों में डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया है, उसमें भीमपुर, नागनसेल, सिंगपुरा, चिरावाला गड़ा, भुवासा, वंदैया, सज्जन सिंह का गड़ा, आखे पानजी का गड़ा, आसन, खाखरीया गड़ा, लीलाऊआ गड़ा, तोरना, दलजी का गड़ा, डालिया का नाम शामिल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हाईवे पर भीषण तबाही: दो बसों की सीधी भिड़ंत के बाद भड़की आग, 7 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

इटखोरी महोत्सव-2027 को भव्य और यादगार बनाने की तैयारी शुरू: उपायुक्त ने की हाई-लेवल बैठक, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

कोल रोड निर्माण पर आर-पार: वृंदा मोड़ पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू, 5 जून से चक्का जाम की चेतावनी; दूसरी ओर जमीन दाता रैयतों ने विरोध को बताया निजी स्वार्थ

पुलिस की बड़ी चोट: ₹4.5 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट से खुलेगा सिंडिकेट

सीसीएल कोल रोड निर्माण पर चला रैयतों का बुलडोजर: जमीन पर जबरन काम का आरोप, चंद्रगुप्त विस्थापित मोर्चा ने ठप कराया काम

₹55 लाख के स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में भारी खेल: घटिया ईंट और मिट्टी वाले बालू से खड़ी हो रही दीवारें, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

जुटे झारखंड आंदोलनकारी: संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन, 10 जून को सीएम आवास घेराव की रणनीति तैयार

जंगल से 522 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गैस सिलेंडर डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, उपभोक्ताओं में आक्रोश

जनता मिलन कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

उपायुक्त की अध्यक्षता में नामांकन समिति की बैठक आयोजित

​जिला प्रशासन की अनूठी पहल: आम उत्पादक किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, ‘दीदी कैफे’ के पास लगेगा 7 दिवसीय ‘मैंगो स्टॉल’

Leave a Comment