*जनता मिलन कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं*
———————
*लोहरदगा।*
उपायुक्त संदीप कुमार मीना के निदेशानुसार उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम की अध्यक्षता में आज उपायुक्त सभाकक्ष में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने अपनी समस्याओं को रखा।
जनता मिलन के दौरान भूमि संबंधित, भवन की आवश्यकता, नया राशन कार्ड, भूमि अधिग्रहण मुआवजा, विद्यालय में नामांकन सहित अन्य जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। सभी आगंतुकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक जांच कर त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
आज इस अवसर पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा भी उपस्थित थे।



















Total Users : 999929
Total views : 2772357